नूतन महाविद्यालय एवं क्रिस्प के मध्य समझौते पर हस्ताक्षार

नूतन महाविद्यालय  एवं   सेन्टर फाॅर रिसर्च एण्ड इन्डस्ट्रियल स्टाॅफ परफाॅरमेंस (क्रिस्प) के मध्य एक समझौते पर हस्ताक्षार किये गये।  नूतन महाविद्यालय में अयोजित संक्षिप्त समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रतिभा सिंह एवं क्रिस्प के मुख्य विपणन अधिकारी श्री राजेष माहेष्वरी द्वारा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इस अवसर पर क्रिस्प के सी.एम.ओ. राजेष माहेष्वरी ने पिछले 23 वर्षो में क्रिस्प के षिक्षा एवं प्रषिक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यों पर प्रकाष डाला। माहेष्वरी ने कहा के यह समझौता न केवल महाविद्यालय की छात्राओं को कस्टामाईज़्ड और उन्नत प्रषिक्षण में मदद करेगा बल्कि महाविद्यालय के प्राध्यापकों की कैपेसिटी बिल्डिंग में भी मदद करेगा। यह साझेदारी मौजूदा तथा भविष्य की आवष्यकताओं को पूरा करने में विषेष रूप से डिज़ाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम द्वारा सैद्धांतिक और प्रायोगिक पक्षांे को ध्यान में रख कर समाधान प्रस्तुत करेंगे।  
दोनो पक्ष उन्नत प्रषिक्षण एवं अन्य क्षेत्र में ज़रूरी गुणवत्ता, विचारषील प्रगति एवं शोध क्षमताओं में परस्पर सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सरोजिनी नायडू कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर रूचि चैधरी, प्रोफेसर कुसुम माथुर, एवं वरिष्ठ प्राध्यापकगण एवं क्रिस्प के वरिष्ठ प्रबंधक श्री फ़ैसल जाफ़री विषेष रूप से उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today