-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
गौ माता के लिए जल्द मिलेगी एंबुलेंस: साध्वी प्रज्ञा
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सांसद निधि से बने विद्यार्थियों के लिए चेंजिंग रूम और प्रसाधन कक्ष का आज लोकार्पण हुआ। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस को सुरक्षा स्वच्छता और शिक्षा की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में गाय के लिए जल्दी एक एंबुलेंस देने की घोषणा भी दोहराई।
कार्यक्रम की शुरुआत में शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होने वाले स्थानीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों द्वारा लंबे समय से कैंपस में शौचालय और चेंजिंग रूम की मांग की जा रही थी। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपनी निधि से निर्माण की स्वीकृति दी थी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आर जे राव ने सांसद को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लगभग 16 लाख की लागत से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय खेल प्रशाल में स्नानागार और शौचालय के साथ दर्शक दीर्घा के लिए 5 शेड का निर्माण सांसद निधि से किया। सांसद ने मंच से निर्माण कार्य एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दी। इस मौके पर असामाजिक तत्वों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने विकास और प्रगति में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य और नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम के बाद ग्राउंड में मौजूद सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अजीत श्रीवास्तव के अलावा सभी शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




Leave a Reply