कंचन सोनी के शोकाकुल परिजनों से मिले राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को राजगढ़ पहुंचे। नेताद्वय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताजी श्रीमती कंचन सोनी का बीते दिनों निधन हो गया था। राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को श्री सुरेश सोनी के निवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी। राष्ट्रीय महामंत्री यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा राजगढ़ के जिला कार्यालय मंत्री रहे स्व. सतीश दसेरा के निवास पर भी पहुंचे। श्री दसेरा का विगत दिनों एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके पूर्व यादव का विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने अगवानी की। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। विमानतल से राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष सड़क मार्ग द्वारा राजगढ़ के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today