अपने सुविधा अनुसार कोरोना को परिभाषित कर रहे शिवराजः कमल नाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कहा कि वे अपनी सुविधा अनुसार कोरोना को परिभाषित करते हैं। कमल नाथ मध्यप्रदेश में कोविंड सेंटर बंद किए जाने की खबरों पर यह ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि शिवराज जी, मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का आँकड़ा 2.5 लाख के क़रीब पहुँच चुका है , अभी तक घोषित मौतों का आँकड़ा 3641 पर पहुँच चुका है।

प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे है और रोज़ मौतें भी हो रही है , ऐसे भी कोविड केयर सेंटर को बंद करना बेहद ही अविवेकपूर्ण निर्णय है।जब तक कोरोना संक्रमण ख़त्म नहीं हो जाता है तब तक तो प्रदेश में कोविड केयर सेंटर चालू ही रहना चाहिये। यह सही है कि शिवराज जी आप और भाजपा अपनी सुविधानुसार कोरोना को कभी मामूली सर्दी-खांसी और कभी डरोना व भयावह बताते आये है। जब आपको प्रदेश में उप चुनाव करवाना हो , अपनी पार्टी के कार्यक्रम , रैलियाँ , सभाएँ ,कार्यालय उद्घाटन करवाना हो , शराब की दुकाने खुलवाना हो , कोरोना वारियर्स को नौकरी से निकालना हो ,कोविड केयर सेंटर बंद करना हो तब कोरोना पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाता है और जब जनहित के मुद्दों से बचना हो , विधानसभा का सत्र स्थगित करना हो , विपक्ष के कार्यक्रम रोकना हो , नगरीय निकाय के चुनाव को अभी नहीं करवाना हो ,प्रदेश में धार्मिक आयोजन , शादियाँ या अन्य आयोजन रोकना हो तो यही कोरोना डरोना व भयावह हो जाता है। आप कोरोना को अपनी सुविधानुसार परिभाषित करते है।आपका यह दोहरा चरित्र प्रदेश की जनता खुली आँखो से देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today