-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
नकारात्मक मानसिकता वाले उठा रहे कोरोना वेक्सीन पर सवाल: विष्णुदत्त
हमारे विजनरी प्रधानमंत्री ने देश और प्रदेश के लोगों के जीवन की रक्षा के लिए जिस तरह के प्रयास किए, उसी का परिणाम है कि कोरोना की वेक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। ये नकारात्मक मानसिकता वाले लोग हैं, जिनका काम ही सवाल उठाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज के समय में कोरोना वेक्सीन देश की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रोत्साहन और प्रयासों से पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोरोना के वैश्विक संकट के दौरान जिस तरह से देश को नेतृत्व दिया है और देश के लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से में वैक्सीन के निर्माण के लिए जो प्रयास किए हैं, वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पहले दिन से ही कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दिए थे और आज जबकि वेक्सीन आ गई है, तब भी उन्होंने यही कहा है कि हमें सावधानी रखने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि संकट के इस दौर में जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने दूरदर्शी नेतृत्व दिया है, उससे वह दुनिया के नंबर-1 नेता के रूप में उभरे हैं।




Leave a Reply