अभा कांग्रेस सचिव सुधांशु त्रिपाठी 3 को अशोकनगर और 4 को भिण्ड मेंलेंगे

अभा कांग्रेस के सचिव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी 3 जनवरी को अशोकनगर और 4 जनवरी को भिण्ड जिले में कांगे्रस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

त्रिपाठी अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रमानुसार 3 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे अशोकनगर पहुंचेंगे और वहां पर जिला कांगे्रस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एवं आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। वे सायं 5 बजे अशोकनगर से झांसी जायेंगे जहां रात्रि विश्राम करेंगें
श्री त्रिपाठी 4 जनवरी को सुबह 9 बजे झांसी से कार द्वारा भिण्ड जायेंगे। दोपहर 12 बजे भिण्ड पहुंचकर वे जिला कांगे्रस के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एवं आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। वे शाम 5 बजे भिण्ड से झांसी रवाना हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today