-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने को मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक: भूपेंद्र गुप्ता
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने छतरपुर जिले के मातगुवा में एक किसान द्वारा आत्महत्या कर लेने को मध्यप्रदेश के माथे पर कलंक बताया जिसने अपने सुसाइड नोट में यह लिखा है कि उसका शव सरकार को सौंप दिया जाए ताकि वह उसके अंग बेचकर बिजली का बिल चुका दे।बिजली बिल बसूली की यह क्रूरतम घटना है।
गुप्ता ने कहा की बिजली वसूली और बड़े हुए 10 गुने बिल मध्य प्रदेश की कितनी बड़ी समस्या है यह घटना उसका प्रमाण है ।बताते हैं कि मृतक की मोटरसाईकिल बिजली विभाग ने पहले ही जप्त कर ली थी।मृतक की एक भैस करंट से मर गई और तीन भैंसें चोरी हो गईं थीं।एक तरफ स्वयं मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि बड़े हुए बिजली के बिल जमा मत करना दूसरी तरफ बिजली विभाग गरीबों की कुर्कियां कर रहा है ,उनके घर के सामान उठा रहा है ।यह विरोधाभास ही सैकड़ों जानों का दुश्मन बना हुआ है।इसी तरह की एक घटना टीकमगढ़ में रिपोर्ट हुई है जिसमें 92हजार के बिजली बिल चुका न पाने के कारण किसान ने आत्म हत्या की है। सरकार को चाहिए कि तत्काल दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों को दंडित करे तथा मृतक किसान के परिवारों को दस-दस लाख मुआवजा दे।




Leave a Reply