कृषि बिलों के खिलाफ कांग्रेस विधायकों का विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि बिलों को कांग्रेस द्वारा किसान विरोधी काला कानून बताकर सोमवार को उसका विरोध किया गया। कांग्रेस के विधायकों ने इन बिलों के खिलाफ विधानसभा परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। इसके माध्यम से कांग्रेस विधायकों ने न केवल कृषि बिलों का विरोध किया बल्कि दिल्ली में इसको लेकर चल रहे किसान आंदोलन का भी समर्थन किया।

धरने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौन धरने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हाथो में ट्रैक्टर के पुतले ले रखे थे। कांग्रेस ने ऐलान किया कि किसानो के समर्थन में कांग्रेस का आंदोलन सतत जारी रहेगा। कांग्रेस किसानो के हर संघर्ष में उनके साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today