प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने किया पार्टी ध्वजारोहण

प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय मंे आज कांगे्रस का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय प्रांगण में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पार्टी का ध्वजारोहण कर पार्टी ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर कांगे्रस सेवादल द्वारा वंदे मातरम गायन किया गया, कांगे्रस की रीति-नीति पर चलने की प्रतिज्ञा दिलायी गयी तथा राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ।

प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ ने स्थापना दिवस पर कांगे्रसजनों और प्रदेश भर से आये सेवादल के साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि आज एक ऐसी पार्टी का स्थापना दिवस है जिसने देश की आजादी के लिये सालों संघर्ष किया। आज हमें आजादी के उन महानायकों को भी नमन करना चाहिए।
नाथ ने कहा कि आज बहुत सारी पार्टियां हैं जो राष्ट्रवाद का नाम लेती हैं, राष्ट्रवाद के नाम पर लंबे-चैड़े भाषण देती हैं। मैं तो आज भाजपा नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा है क्या? कांगे्रस पार्टी में तो हमारे सैकड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम है। कांगे्रस की संस्कृति जोड़ने की है, दिल जोड़ने की, संबंध जोड़ने की। भारत ही एक ऐसा देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं, विभिन्न जातियों के लोग रहते हैं। हम उस कांगे्रस पार्टी के सदस्य हैं, जिसने एक झंडे के नीचे हम सभी को रखा। सेवादल की स्थापना तो 1923 में हुई थी, 3 वर्ष बाद हम उसका शताब्दी वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनायेंगे। आज इतनी अनेकताए व विभिन्नताएं होने के बावजूद देश यदि एक झंडे के नीचे खड़ा है तो उसके पीछे कांगे्रस की जोड़ने वाली संस्कृति ही है।
आज देश के लोगों को भटकाने का काम किया जा रहा है, आज हमारे सामने हमारी संस्कृति को बचाने की चुनौती है। आज हमारे सामने चुनौती है कि हम कौन से रास्ते पर जायें। आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है, सच्चाई को समझने की आवश्यकता है, हमें सच्चाई का साथ देना है। महात्मा गांधी जी भी सच्चाई के मार्ग पर चले और पूरे देश को एक माला में पिरोया और देश को आजाद कराया। आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं, हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर उनकी जनविरोधी नीतियों से लोगों को सावधान करना है। आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है। महिलाओं की अस्मिता खतरे में है।

बीते एक महीने से किसान आंदोलन कर रहे हंै, वे न्याय चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज को कुचलने का काम कर रही है। हमारे किसान भाईयों को, खेती को और उनके खेत को औद्योगिक घरानों का बधुंआ न बनाया जाए , यह किसान मांग कर रहे हैं। आजादी के संघर्ष व कुर्बानी का इतिहास यदि देखा जाये तो उसमें कांगे्रस के लोगों के नाम ही मिलेंगे।
श्री नाथ ने कहा कि इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण तो किया ही था, लेकिन कृषि क्षेत्र में भी उत्पाद का राष्ट्रीयकरण किया था। आज किसान चाह रहा है हमें अपनी फसल का समर्थन मूल्य मिले। आज मंड़ियों को समाप्त किया जा रहा है, कार्पोरेट जगत की मंडियां बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस आज भी वचनवद्ध है कि जब भी कांगे्रस की सरकार बनेगी किसानों को न्याय मिलेगा। हम मप्र में ऐसा कानून बनायेंगे जिसमें एमएसपी से कम खरीद अपराध होगा।
आज देश में सबसे बड़ा वर्ग किसान है और जो किसान से टकराएगा, मिट्टी में मिल जाएगा। किसान से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। हम चाहते हैं कृषि के क्षेत्र में नई नीति बने, जिससे हमारे शिक्षित नौजवान, युवाओं को रोजगार मिले, नयी तकनीकि लायें। किसानों की मांग को लेकर राजगढ़ से पैदल चलकर भोपाल आये किसानों का श्री कमलनाथ ने मंच पर बुलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, अरूण यादव, सज्जनसिंह वर्मा, एनपी प्रजापति, जीतू पटवारी, महेन्द्र जोशी, नरेन्द्र सलूजा, विजयलक्ष्मी साधो, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह, हर्ष यादव, बृजेन्द्र सिंह राठौर, रामनिवास रावत, रवि जोशी, मांडवी चैहान, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, ठाकुर रजनीश सिंह, राजकुमार पटेल, बालेन्दु शुक्ला, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, विभा पटेल, दुर्गेश शर्मा, अजयसिंह यादव, आनंद तारण, सत्यनारायण पंवार, दीपचंद यादव, कलावती भूरिया, मो. सगीर सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन एवं सेवादल के सिपाही उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today