-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
युवाओं की उपस्थिति बता रही है युवा शिवराज सरकार से त्रस्त है- राहुल राव
अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी व्ही श्रीनिवास आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर भोपाल पधारे इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘युवा शक्ति समागम’ को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीव्ही श्रीनिवास ने शिवराज सरकार को चेताते हुए कहा कि ‘शिवराज जी आज प्रदेश का युवा और किसान कांग्रेस के साथ खड़ा है ऐसे में किसानों और युवाओं के साथ कोई भी अन्याय मध्यप्रदेश की युवक कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी’।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग ऊर्जा से लवरेज लोग हैं ऐसे लोगों की कांग्रेस को आज शक्त जरूरत है इसलिए आप अब मिशन 2023 की तैयारी में जुड़ जाइये।बैठक को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी राहुल राव ने कहा कि आज युवाओं की उपस्थिति बता रही है प्रदेश का युवा इस लूट खसोट से बनाई गई सरकार से हताश और परेशान है और जल्द ही इसका पतन होगा।
युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि शिवराज मामा की सरकार ने प्रदेश के युवाओं,किसानों को छलने के शिवाय कुछ नही किया अगर मैं इस सरकार की विफलताओं के बारे में बात करूंगा तो पूरा दिन भी कम पड़ जायेगा ऐसी निकम्मी सरकार को हमे जड़ से उखाड़ कर फेंकना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को पुनः स्थापित करना है।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया,पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी,एआईसीसी के सचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी सी.पी. मित्तल, कुलदीप इंदौरा , मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढ़ा,इशिता शेड़ा,भैया जी पवार ,शेष नारायण ओझा और युवक कांग्रेस के सभी निर्वाचित प्रदेश और जिले के पदाधिकारी गण विधानसभा अध्यक्ष गण सहित प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल रहे।




Leave a Reply