-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
भाजपा की पहचान के अनुरूप कार्यकर्ता को गढ़ने का काम करते हैं प्रशिक्षण वर्ग
पूरी दुनिया में हमारी पहचान एक विशेष कार्यपद्धति वाले दल के रूप में होती है। इस कार्यपद्धति के आधार पर ही भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। ऐसी कार्यपद्धति के लिए प्रशिक्षण जरूरी है। ये प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम करते हैं। आप सभी वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले को आदर्श जिला बनाने का काम करें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार से सीहोर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, क्रिसेंट रिसोर्ट में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे व श्री बिशेश्वर टुडू, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। सीहोर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने अतिथियों का स्वागत किया।
अपने जिले को आदर्श जिला बनायें और कार्यकर्ता तैयार करें : शिवराजसिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी का चेहरा होते हैं। आपका आचरण, आपकी कार्य पद्धति और आपका व्यवहार ही समाज में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप होता है। आप लोग चलती-फिरती भारतीय जनता पार्टी हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष जिले का केन्द्र होता है। केन्द्र प्रशिक्षित होगा, तो कार्यकर्ताओं का निर्माण भी बेहतर तरीके से होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को गढ़ने का कार्य करते हैं। आप प्रशिक्षित होंगे और आगे बढ़ेंगे तो जिले में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी और हम मिलकर पार्टी के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ग में हम प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने जिले में परिश्रम और प्रयत्नों की पराकाष्ठा करें। हम संकल्प लें कि हमारा संगठन जहां कमजोर है, उसे अपनी मेहनत से मजबूत करेंगे। उन्होंने जिला अध्यक्षों से लगातार प्रवास करने की बात करते हुये कहा कि प्रवास से संगठन खड़े होते हैं। हमारे पुरुखों ने लगातार प्रवास करके संगठन को मजबूत किया है।
परिवार भाव के साथ चलने वाला संगठन है भाजपा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी परिवार भाव के साथ चलने वाला राजनीतिक दल है। हम कार्यकर्ता के साथ परिवार भाव के साथ काम करें, उसके दुःख-सुख में शामिल हों। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसे सीखता और समझता है। हमें अपना धैर्य और उत्साह कभी कम नहीं होने देना चाहिए। हम अपनी विचारधारा को मजबूत करते हुये देश के खिलाफ जहर फैलाने वालों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा को पढ़ें और सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान करें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा सामाजिक भूमिका निभाईः विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है, इससे कार्यकर्ताओं में निखार आता है और वह कार्यकुशल बनते हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष के नाते हमारी क्या भूमिका है और हमें संगठन को गति देने के लिए किस दिशा में काम करना है, इन विषयों पर प्रबोधन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम हमेशा राजनैतिक दायित्वों के साथ ही सामाजिक भूमिका को भी निभाते आये हैं। हमारे लिए देश पहले है, उसके बाद संगठन और सबसे अंत हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया और देश प्रभावित था, तब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आव्हान पर देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं ने मंडल, जिला और बूथ स्तर तक काम किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। यह हमारी कार्यपद्धति के कारण ही संभव हुआ है। दुनिया के इतिहास में किसी राजनीतिक दल ने पहली बार ऐसी भूमिका निभाई है।
सुशासन हमारे लिये नारा नहीं, चरित्र है
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बूते भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी को जनता ने स्वीकार किया है। उत्तर पूर्व में जहां अलगाव था, वहां आज भाजपा की सरकारें हैं। यह बड़ा बदलाव प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि सुशासन हमारे लिये एक नारा नहीं है बल्कि चरित्र है, संदेश है। आज एक रुपया केन्द्र से भेजा जाता है तो लाभार्थी के खाते में एक रुपया ही पहुंचता है। यही सुशासन है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरुखों ने यातनायें, प्रताड़नाएं झेलकर संगठन को खड़ा किया है। राजमाता जी, अटल जी, कुशाभाउ ठाकरे जी, श्री सुंदरलाल पटवा जी, कैलाश जोशी जी, प्यारेलाल खण्डेलवाल जी जैसे मनीषियों के कारण ही आज संगठन यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पद से नहीं, अपने काम से बड़ा बनता है।
प्रथम दिन हुए पांच सत्र
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन पांच सत्र हुए। जिनमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह संगठन महामंत्री ने जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। प्रथम सत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ‘भाजपा में प्रशिक्षण की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में दूसरे सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने ‘ जनसंघ से आज तक भाजपा का क्रमिक विकास’ एवं तृतीय सत्र में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने ‘व्यवस्थापक्ष’ विषय पर उदबोधन दिया। चतुर्थ सत्र में ‘हमारी कार्यपद्धति की विशेषता ‘विषय पर प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी ने संबोधित किया। पंचम सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ‘वर्तमान में भाजपा की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान दिया।




Leave a Reply