-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
शहीदी पर्व गुरुद्वारा टीटीनगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेब जादों और माता गूजरी जी की पवित्र याद को समर्पित शहीदी पर्व गुरुद्वारा टी टी नगर भोपाल में श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। गुर्मत स्टडी सर्कल मध्य प्रदेश द्वारा समूह साध संगत और सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से शहीदी पर्व पर कीर्तन दरबार सजाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालों ने माथा टेका,
विशेष दीवान में कीर्तन विद्या केंद्र नानकसर हमीदिया रोड एवं गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा रायसेन रोड एवं गुरुद्वारा माता साहेब कौर जी बोग्धा पुल्ल भोपाल के बच्चो द्वारा शब्द कीर्तन ,गुरबाणी गायन, बच्चे गुरुग्रंथ साहिब जी में से वाक़् शब्द पढ़ कर सुनाएं और सामूहिक अरदास में सरबत के भले के लिए करी और देश की समृद्धि, तरकी , खुशहाली, की अरदास करी।
गुरुद्वारा गुरुनानक पूरा के बच्चों ने कीर्तन में कहा मित्र प्यारे नू , हाल मुरीदा दा कहना , सूल सूराही खंजर प्याला , वींग कसाईयां दा सेहना। एवं पर्गटेयो खालसा परमात्म की मौज।गुरुद्वारा माता साहेब कौर बोगधा पुल के बच्चों ने कीर्तन में कहा इन्हीं की कृपा से सजे हम हैं, नहीं मो सौ गरीब करोड़ पड़े। एवं कीर्तन में कहा ऐ है निशानी जीत की आज तुहि जगबीर। एवं कीर्तन विद्या केंद्र क बच्चों ने कीर्तन में कहा देश शिव बार मोहे, इहें शुभ करवन कबूह ना दरूं। एवं रागी जत्था भाई प्रीतपाल सिंह जी श्री गंगानगर राजस्थान ने कहा आज्ञा भाई अकाल की तबेह चलाओ पंथ , सब सिखन को हुक्म है गुरु मनायेओ ग्रंथ।
सेवादार गुरचरण सिंह अरोरा ने बताया कि इस अवसर पर रागी जत्था भाई प्रीतपाल सिंह जी श्री गंगानगर राजस्थान एवं हजूरी रागी जत्था भाई जरनैल सिंह जी कत्था कीरत प्रवचन के द्वारा श्रद्धालुओं को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेब ज़ादो की वीर गाथा सुनाकर भाव विभोर कर दिया। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहेब जादो की शहादत में दो साहेब जादो को सरहद शहर पंजाब में उस समय के बादशाह नवाब ने ज़िंदा दीवारों में चुनवा कर शहीद कर दिया था। और दो साहेब जाड़ों को चमकोर साहेब की जंग में अपनी शहादत हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए शहादत दे दी लेकिन धरम पर आंच नहीं आने दी l इस अवसर पर गुरुद्वारा टी.टी. नगर क अध्यक्ष महंगा सिंह, जे.पी. एस. अरोरा, गुरचरण सिंह अरोरा, अपजीत सिंह, बरजिंदर सिंह, उपकार प्रीत सिंह, हरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीवान चन्द्र, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।




Leave a Reply