-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी 26 एवं 27 को प्रदेश प्रवास पर
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे एवं बिशेश्वर टुडू, 26 एवं 27 दिसंबर को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी 26 दिसंबर को प्रातः 9.35 बजे दिल्ली से विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। प्रातः 10.15 बजे सीहोर में चिंतामन गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे। प्रातः 11 बजे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। दोपहर 1.45 बजे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मदनलाल जी त्यागी के निवास पर पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे प्रशिक्षण वर्ग में संबोधन देंगे। शाम 7 बजे प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। श्री राव 27 दिसंबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।
सह प्रभारी सुश्री पंकजा मुंडे 26 दिसंबर को प्रातः 9.45 बजे भोपाल पहुंचकर सीहोर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए रवाना होंगी। शाम 7 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। रात्रि 9 बजे क्रिसेंट रिसोर्ट में जिलाध्यक्षों के साथ परिचय बैठक में शामिल होगी। सुश्री मुंडे 27 दिसंबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाग लेंगी। 28 दिसंबर को प्रातः 9 बजे सीहोर से उज्जैन के लिए रवाना होंगी। उज्जैन में भगवान महाकाल दर्शन के पश्चात इंदौर विमानतल पहुंचकर मुंबई रवाना होंगी।
सह प्रभारी श्री बिशेश्वर टुडू 26 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे। रात्रि 7 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। रात्रि 9 बजे क्रिसेंट रिसोर्ट सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के साथ परिचय बैठक में शामिल होंगे। श्री टुडू 27 दिसंबर को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे।




Leave a Reply