जितेन्द्र, आदित्य, खुशबू और प्रियांशी बने रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी टैलेंट हंट के विजेता

रबीन्द्रनाथ टैगर यूनिवर्सिटी ने स्कूली छात्रों की प्रतिभा को परखने एवं करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से टैलेंट हंट का आयोजन किया। इसके विजेताओं के नामों का गुरुवार को ऐलान किया गया।

टैलेंट हंट में क्लास 9 वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रियांशी यदुवंशी, द्वितीय अभिषेक चौहान, तृतीय गौरव पटवा को मिला। क्लास 10 वर्ग में प्रथम पुरस्कार जितेन्द्र सिंह, द्वितीय प्रेम सिंह दांगी, तृतीय अभिषेक लोधी, क्लास 11 वर्ग मेंप्रथम पुरस्कार आदित्य पाटीदार, द्वितीय देवेंद्र परमार, तृतीय ललित प्रजापति और क्लास 12 वर्ग में प्रथम पुरस्कार खुशबू दांगी, द्वितीय अनुप्रिया गहलोत, तृतीय उमा बैरागी विजेता बने।
विजेताओ की घोषणा आईसेक्ट के नेशनल नेटवर्क मैनेजर श्री राजेश पंडा द्वारा की गई उन्होंने सभी विजेताओ को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रत्येक क्लास कैटेगरी में टॉप-3 छात्रों को लैपटॉप, टेबलेट और स्मार्टफोन बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 12वीं क्लास कैटेगरी में टॉप 3 समेट टॉप 10 स्थान पर रहने वाले छात्र शिक्षा मित्र स्कॉलरशिप के विजेता बने। उन्हें रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश पर शिक्षा मित्र स्कॉलरशिप दी जाएगी, जिसके तहत फीस में 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
इस अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर टैलेंट हंट के विजेताओं को आईसेक्ट की निदेशक अदिति चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आईसेक्ट समूह छात्रों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभा को मंच देने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता है। इस पहल के तहत भी करियर काउंसिलिंग कर छात्रों की सहायता प्रदान की गई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगले वर्ष टैलेंट हंट ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आयोजित किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को भागीदारी करने का मौका मिल सके। इस प्रतियोगिता में भोपाल, रायसेन, विदिशा, बैतूल, होशंगाबाद, सीहोर, देवास, शाजापुर और राजगढ़ के स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। टैलेंट हंट एग्जाम में 9 जिलों के 10000 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। एग्जाम बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित रहा जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग एबिलिटी, सामान्य विज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और कम्प्यूटर के प्रश्न पूछे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today