मुख्यमंत्री चौहान ने किया पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर पुस्तक हिस्टोरीकल प्लेस नेम्स ऑफ मध्यप्रदेश (Historical Place Names of Madhya Pradesh) का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुस्तक की प्रति इंटेक संस्था के पदाधिकारी एमएम उपाध्याय ने भेंट की।

मुख्यमंत्री चौहान ने किसी शहर और गांव का नाम कैसे पड़ा, यह अनुसंधान करने और उसके पुस्तक के रूप मेंे प्रकाशन की सराहना की। इस पुस्तक में मध्यप्रदेश के करीब 1000 स्थानों के नामकरण से संबंधित जानकारी संकलित और प्रकाशित की गई है। इसका प्रकाशन इंटेक (Indian national trust for art and cultural heritage) संस्था द्वारा किया गया है। पुस्तक का संपादन इतिहासकार श्री आर. के. शर्मा, जबलपुर और डॉ. शंभू दयाल गुरू, भोपाल ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today