-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
दिल्ली के किसान आंदोलन के समर्थन में धरना के आव्हान पर पुलिस कार्यवाही
दि्लली में कृषि बिलों के विरोध में चल रहे आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन और अन्य संगठन ने भोपाल में भी मंगलवार को धरना का आव्हान किया गया था जिसकी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए धरना प्रदर्शन के बिना प्रशासन की अनुमति के आयोजित करने पर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एवं किसान संगठन के नेता अनिल यादव द्वारा उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
बिना अनुमति आन्दोलन के आव्हान से कोरोना महामारी संक्रमण प्रसार होने की संभावना व सामान्य यातायात व्यवस्था के छिन्न-भिन्न होने की परिस्थिति बनने पर पुलिस ने कार्यवाही की। इसमें बिना अनुमति आयोजन न करने की हिदायत देने के बाद न मानने पर 1. अनिल यादव, 2. राहुल राय, 3. नरेन्द्र सिंघोरिया, 4.विजय कुमार, 5. बाबू सिंह, 6. इरफान जाफरी को धारा 151 जा.फौ. के तहत गिरफतार कर कार्यपालक दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया। जिन्हे जमानत मुचलके पर रिहा किया गया है।
प्रदर्शनकारियों की जानकारी :- 1. अनिल यादव पिता बी.एस.यादव निवासी म.न.06 यादव काम्पलेक्स प्रायवेट बिजली नगर कालोनी गोविन्दपुरा भोपाल 2. राहुल राज पिता सुनील निवासी म.न.45 पार्श्व पैवेलियन नगर बाबडिया कलां थाना शाहपुरा भोपाल 3. नरेन्द्र सिंघोरिया पिता रामाधार सिंघोरिया निवासी ई.डब्लयू.एस. 237 ए-सेक्टर राजीव नगर अयोध्यानगर फैस-3 भोपाल 4. विजय कुमार पिता दिनेश प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी- राहुल नगर थाना कमला नगर भोपाल5. बाबू सिंह राजपूत पिता देवलाल उम्र 45 वर्ष निवासी म.न. 228 नरेला शंकरी भोपाल 6. इरफान जाफरी पिता महमूद उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम सलामतपुर जिला रायसेन।




Leave a Reply