फोर्ब्स मिडिल ईस्ट के टॉप 100 में शामिल भोपाल के सुहैल बुखारी का निधन

फोर्ब्स मिडिल ईस्ट की लिस्ट में टॉप 100 एंटरप्रेन्योर में शामिल भोपाल के प्रोफेसर कालोनी निवासी रहे सुहैल बुखारी का मंगलवार को दोहा में इलाज के दौरान निधन हो गया । सुहैल राष्ट्रीय अभिलेखागार मप्र के संचालक रहे स्व वाय. के. बुखारी के पुत्र थे तथा विगत 33 साल से कतर में रह रहे थे ।

सुहैल बुखारी की विगत एक दिसम्बर को हार्ट अटैक के बाद उनकी बाई पास सर्जरी हुई थी , उसके बाद वे अस्वस्थ चल रहे थे । उनके निधन की सूचना मिलने पर प्रोफेसर कालोनी के रहवासियों में शोक की लहर है । सुहैल बुखारी की गिनती दोहा क़तर के प्रमुख व्यवसायियों में शामिल है। उनकी शिक्षा भोपाल के कैम्पियन स्कूल और सेफिया कॉलेज में हुई, बाद में उन्होंने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से शिक्षा ग्रहण की। अमेरिका 2 साल पहले उन्हें सम्मानित कर डॉक्टरेट की डिग्री से नवाजा गया। सुहैल बुखारी के निधन का समाचार भोपाल के उनके मित्रों के बीच पहुंची तो शोक की लहर छा गई। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन का समाचार वायरल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today