-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
एमएसएमई लोन डिस्बर्समेंट पर रोक लगाने का फैसला बेरोजगारों के सपनों की हत्या: भूपेन्द्र गुप्ता
एक तरफ मध्य प्रदेश की सरकार बेरोजगार नौजवानों को रोजगार मेले लगाने का छद्म परोस रही है और दूसरी तरफ बैंकों से कह रही है कि जिन बेरोजगारों का लोन स्वीकृत हो चुका है और उनका वितरण नहीं हुआ है उसका डिसबर्समेंट रोक दिया जाए।एम एस एम ई विभाग द्वारा जारी यह सर्कुलर मध्य प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के साथ जो उद्यमी बनना चाहते हैं एक बड़ा धोखा है ।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का जो झूठा नारा दिया गया है उसकी पहली पोल इस सर्कुलर ने खोल दी है। जो लोग अपने पांव पर खड़े होना चाहते हैं और अपना उद्योग खड़ा करने का साहस कर रहे हैं उन बेरोजगार नौजवानों के लोन डिसबर्समेंट पर रोक लगाकर सरकार ने यह बता दिया है कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का नारा खोखला है और प्रदेश की जनता के साथ एक बड़ा धोखा है।
गुप्ता ने सरकार से तत्काल निर्देश वापस लेने की मांग की। उन्होंने बेरोजगारों के साथ हुए इस छल और उन्हें हताश करने वाले फैसले के लिए माफी मांगने कीअपील की।
गुप्ता ने कहा कि अगर आदेश वापिस न लिया गया तो बेरोजगारों के आंदोलन के लिये सरकार जिम्मेवार होगी।




Leave a Reply