-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
ईं टेंडर घोटाले की जांच करने वाले अफसरों पर दबाव बनाने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाईः दिग्विजय
लोकसभा चुनाव के दौरान काले धन मामले में कमलनाथ के करीबी नौकरशाहों का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने सफाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कालेधन मामले में जिन पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए है, ये वे ही पुलिस अधिकारी है जिन्होंने ई-टेंडरिंग घोटाले को उजागर किया था। जिस अधिकारी ने यह घोटाला पकड़ा आज वह सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में यह आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ ने प्राथमिकता के साथ ई टेंडरिंग पर काम करना शुरू किया। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि अगर कमलनाथ की सरकार 5 साल तक रहती तो सभी मामले उजागर हो जाते। ई टेंडरिंग घोटाले से शिवराज सिंह चौहान सबसे अधिक परेशान थे। तभी शिवराज हर सभा मे यह बात कहने लगे थे कि अगर कमलनाथ की सरकार रही तो हम लोग बर्बाद हो जाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि नीरज वशिष्ठ पर एफआईआर दर्ज करने की जाए। सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अगर चुनाव आयोग इस प्रकार का आदेश देगा तो उसकी निष्पक्षता पर भी सवाल उठेगा। कांग्रेस किसी भी तरह की जांच से डरने वाली नहीं है। शिवराज सिंह चौहान जो चाहे वह जांच करा लें। कांग्रेस डरने वाली नहीं है।




Leave a Reply