-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, मंत्री महेंद्र सिसोदिया पहुँचे कोलार के वाल्मी पुल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के फलस्वरूप 5 करोड़ की लागत से राजधानी परियोजना प्रशासन द्वारा निर्मित वाल्मी पुल पिछले 4 साल से एप्रोच रोड नही बनने की वजह से धूल खा रहा है ओर कोलार की 4 लाख की आबादी रोज ट्रैफिक जाम से जूझ रही है । गौरतलब है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आने वाला वाल्मी विभाग उक्त पुल के एप्रोच रोड देने के लिए पिछले 3 साल से आनाकानी कर रहा है । पुल के निर्माण एवं एप्रोच रोड बनाएं जाने के लिए निरंतर प्रयासरत मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर एवं स्थानीय हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की विशेष उपस्थिति में एप्रोच रोड के निर्माण के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में बैठक ली एवं बैठक के पश्चयात शर्मा ने वाल्मी स्थित पुल एवं प्रस्तावित एप्रोच रोड का स्थल निरीक्षण भी किया ।
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एवं अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार की 4 लाख आबादी के यातायात परिवहन की सुगमता हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कलियासोत नदी पर 4 पुलों के निर्माण की घोषणा की गयी थी जिसमे से दो पुल गुराडी और दानिश कुंज शुरू हो चुके है जे के अस्पताल पर एक पुल निर्माणधीन है परंतु वाल्मी पुल जो कि पिछले 3 साल से बना हुआ है कुछ कतिपय अधिकारियों की हठधर्मिता की वजह से नागरिको को इसका लाभ नही मिल पा रहा है । शर्मा ने कहा कि मंत्री श्री सिसोदिया के साथ दौरा किया है निश्चित रूप से जल्द ही मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप कोलार की यातायात समस्या का निराकरण होगा । मंत्री श्री महेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया है निश्चित रूप से जल्द ही कोलार वासियों के हित मे सभी बिंदुओं पर विचार कर एप्रोच सड़क के निर्माण का रास्ता निकाल लिया जाएगा ।
ये रहे उपस्थित
स्थल निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री सचिन सिन्हा, जॉइंट कमिश्नर श्री अवस्थी जी, अधीक्षण यंत्री जवाहर सिंह, एसडीएम राजेश गुप्ता, कार्यपालन यंत्री राजधानी परियोजना प्रशासन अजय श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे ।




Leave a Reply