-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
एआईकेएससीसी ने कहा पीएम भाजपा बनाम विपक्ष का राजनीतिक खेल न खेलें
प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के खिलाफ खुला हमला करते हुए यह दावा किया है कि उनका संघर्ष विपक्षी पार्टियों से जुड़ा हुआ है। खेती के तीन नये कानून जो किसानों की जमीन व खेती पर पकड़ समाप्त कर देंगे और विदेशी कम्पनियों व बड़े व्यवसायियों को बढ़ावा देंगे, की समस्या को सम्बोधित करने की जगह प्रधानमंत्री ने अपनी हैसियत एक पार्टी नेता की बना दी है और देश के जिम्मेदार कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका का अपमान किया है। खेती की अधिरचना में कारपोरेट के निवेश को बढ़ावा देन के लिए उनकी सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया है, जबकि सरकार को खुद या सहकारी क्षेत्र द्वारा ये सुविधाएं देनी चाहिए। प्रधानमंत्री को जानकारी होनी चाहिए कि जहां धान का एमएसपी 1870 रुपये है वहां किसान उसे 900 रुपये पर बेचने के लिए मजबूर हैं।
कृषि मंत्री द्वारा लिखे गये खुले पत्र की आलोचना करते हुए एआईकेएससीसी ने कहा है कि यह पत्र कांगे्रस, आप, अकाली और इतिहास पर उनकी समझ का हवाला देता है, जो किसान आन्दोलन के मसले ही नहीं हैं। उन्होंने यह झूठा दावा किया है कि किसान की जमीन नहीं छिनेगी, जबकि ठेका कानून 2020 कहता है कि पैसा प्राप्त करने के लिए किसान को धारा 9 के तहत अलग से जमीन गिरवी रखनी पड़ेगी और अगर उसने धारा 14.2 के तहत कम्पनी से कोई उधार लिया है तो उसकी वसूली 14.7 के तहत भू-राजस्व के बकाये के तौर पर होगी।
मंत्री का एमएसपी पर आश्वासन इस बात से गलत साबित हो जाता है कि नीति आयोग के विशेषज्ञ कह रहे हैं कि सरकार के पास खाने का अत्यधिक भंडार है, न रखने की जगह है न खरीदने का पैसा और मंत्री सरकारी खरीद का कानून बनाने से मना कर रहे हैं। समय पर भुगतान जैसे अन्य दावों पर कानून कहता है कि रसीद देकर फसल ली जाएगी और 3 दिन बाद भुगतान होगा और यह भी कि भुगतान फसल को आगे बेचने के बाद किया जा सकता है।
कल एआईकेएससीसी मंत्री के पत्र का खुला जवाब जारी करेगी।
एआईकेएससीसी ने सरकार से अपील की है कि वे इन तीन खेती के कानून व बिजली बिल 2020 वापस ले और इसके खिलाफ गलत प्रचार न फैलाए। किसान आन्दोलन जारी रखने के लिए भी संकल्पबद्ध हैं और आरएसएस-भाजपा के इन सवालों पर गलत प्रचार का मुकाबला करने के लिए भी। इस बीच सिंघु टिकरी व गाजीपुर व भीड़ बढ़ती जा रही है और अन्य स्थानों पर भी भागीदारी बढ़ रही है।
एआईकेएससीसी ने उ0प्र0 सरकार द्वारा सच बोलने और किसान आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए 6 किसान नेताओं से बंधपत्र मांगने की कड़ी निन्दा की है। इस फासीवादी मुहिम के खिलाफ व देशव्यापी अभियान चलाएगी। एक और प्रधानमंत्री किसानों की बात सुनने को राजी नहीं और दूसरी ओर योगी 50 लाख का बंधपत्र थोप रहे हैं।
एआईकएससीसी की इकाईयां 20 दिसम्बर को श्रद्धांजलि दिवस की तैयारी कर रही हैं जो एक लाख से ज्यादा गावों में मनाया जाएगा। धरने, भूख हड़ताल, मशाल जुलूस, पंचायत सभा की संख्या व भागीदारी बढ़ रही है। मुम्बई में 22 को कुर्ला बान्द्रा कम्प्लेक्स के अंबानी, अडानी के कार्यालय पर एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।
इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्रियों व मुख्यमंत्री ने यह सुनिश्चित किया कि कुछ किसानों का धान और गोभी अच्छे दाम पर खरीदा जाए। यह सभी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने की समस्या को और उजागर करता है।




Leave a Reply