-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
कृषि बिलों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन करेगी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी केंद्रीय कृषि बिलो के विरोध में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। यह ऐलान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी के साथ संयुक्त रूप से पत्रकारों से चर्चा में यह घोषणा की। कांग्रेस जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करेगी।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस किसानों को तीनो केंद्रीय कृषि बिलो का सच बतायेगी। उन्होंने बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताया औऱ कहा कि मंडियो में एमएसपी पर किसान की फसल की खरीदी नही हो रही।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा कि प्रदेश में 6 महीने में 40 मंडियां हुई हैं। सरकारी पोर्टल पर भी मंडियों के बंद होने की जानकारी उपलब्ध है। गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए है लेकिन समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी नहीं हो रही है। प्रदेश में अनाज समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रहा है। सरकार समर्थन मूल्य पर अनाज खरीदी के खोखले दावे कर रही है। बीजेपी के मंत्री किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है और किसानों को टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ चीन-पाकिस्तान के साथ कनेक्शन बता रहे हैं। पटवारी ने कहा कि पिछले छह महीने में प्रदेश की 267 मंडियों में से 47 मंडी बन्द हो गई हैं। मंडियों की आय 600 करोड़ से घटकर आधी से कम रह गई है।




Leave a Reply