-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रदेश के 5 संभाग केंद्रों पर 16 दिसंबर को किसान सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत 16 दिसंबर को प्रदेश के 5 संभाग केन्द्रों पर किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण अलग-अलग संभागों में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 16 दिसंबर को भोपाल के अलग-अलग संभागीय किसान सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जबलपुर में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के किसान सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। इसी प्रकार इंदौर के संभागीय किसान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा एवं सागर में केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे।




Leave a Reply