नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस करेगी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: चन्द्र प्रभाष शेखर

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभाष शेखर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती के साथ वापसी की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस के सभी नेता सरकार जाने और फिर उपचुनाव में उम्मीदों के अनुरूप परिणाम नहीं आने के बावजूद पूरी लगन, निष्ठा और एकजुटता के साथ फिर से 2018 की ही तरह बीजेपी को पटखनी देने की रणनीति में जुट गए हैं।

शेखर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता यह बात अच्छे से जानता है कि उपचुनाव में बेशक हम सत्ता में वापसी नहीं कर पाये हैं, लेकिन सिंधिया के गढ़ में 7 और मध्यप्रदेश में 9 सीट जीतकर हमने श्रेष्ट प्रदर्शन किया है। कांग्रेस से सिंधिया की धोखेबाजी और बीजेपी द्वारा सरकारी तंत्र का जमकर दुरूपयोग करने, जमकर धांधली करने व पानी की तरह पैसा बहाने के कारण कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप सीटें नहीं मिल सकी।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे नगर पालिका निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद् के चुनाव में प्रत्याशी चयन एवं चुनावी रणनीति के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस इकाईयों एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिलों में चुनावी रणनीति एवं प्रत्याशी चयन समिति का गठन जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में किया जा रहा है जिसमें उस क्षेत्र के माननीय विधायक/प्रत्याशी 2018, क्षेत्रीय सांसद/प्रत्याशी 2019, प्रतिपक्ष के नेता, मोर्चा संगठन के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी शामिल होंगे।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन करने एवं चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए बनाई जा रही प्रत्येक समिति में एक महिला सदस्य अनिवार्य रूप से शामिल करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के तौर पर एक वरिष्ठ नेता को प्रभारी, साथ ही सह-प्रभारी नियुक्त कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित समिति के साथ मिलकर विचार विमर्श करने और प्रत्याशी चयन व चुनावी रणनीति तैयार करने में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
प्रत्याशी चयन हेतु गठित कमेटियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि जिला स्तर पर गठित कमेटी या सम्बंधित सभी समितियां प्रत्याशियों का पैनल बनाने की बजाय सर्वसम्मति से एक ही नाम तय कर अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्तुत करें।

नगर पालिका निगम प्रत्याशी चयन समिति

अध्यक्ष :
शहर कांग्रेस कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी

सदस्य :
माननीय सांसद/ लोकसभा प्रत्याशी 2019
जिले के विधायक /प्रत्याशी 2018
नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका निगम
जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस
जिला अध्यक्ष सेवा दल
जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस
जिला अध्यक्ष भाराछासं
प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत प्रभारी/सह-प्रभारी

नगर पालिका एवं नगर परिषद् प्रत्याशी चयन समिति

अध्यक्ष :
शहर कांग्रेस कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी
सदस्य :
माननीय सांसद/ लोकसभा प्रत्याशी 2019
उस क्षेत्र के विधायक /प्रत्याशी 2018
उस क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सभी
उस क्षेत्र के युवा कांग्रेस, सेवा दल, महिला कांग्रेस और भाराछासं अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक, प्रभारी एवं सह-प्रभारी

श्री शेखर ने बताया की आगामी नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी क्षेत्र के नागरिकों की आकांक्षा के अनुरूप शहरी विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।
कांग्रेस पार्टी शहर के नागरिकों को प्राथमिकता के साथ शुद्ध पेयजल, गुणवत्तायुक्त पक्की सड़कें, बेहतर जल निकासी सिस्टम, सुचारू यातायात प्रबंधन, बाग़-बगीचे और बेहतर पर्यावरण का ध्यान रखते हुए शहरी सौंदर्यीकरण के लिए वचनबद्ध है।
कांग्रेस पार्टी नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की साझेदारी से समस्याओं के निवारण की व्यवस्था करने की दिशा में भी कार्य करेगी। कांग्रेस पार्टी अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था करने और नगरीय क्षेत्रों में गटर, नालियों एवं जल निकासी की बेहतर सुविधा देने के लिए भी संकल्पित हैं।
युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में पहल करते हुए हम नए बाज़ारों का सृजन, दुकानों का निर्माण, लाटरी सिस्टम से युवाओं को दुकान का आवंटन एवं रोजगार के नए-नए अवसर देने के लिए भी वचनबद्ध हैं।
कांग्रेस पार्टी की नगर सरकार गरीब बस्तियों एवं झुग्गी झोपडी में निवासरत लोगों को ध्यान में रखकर भी कई योजनायें लाने एवं सभी वर्ग के लोगों को विकास की मुख्यधारा में जोडकर सभी आवश्यक सुविधाएँ देने के लिए कार्य करेगी।

श्री चन्द्र प्रभाष शेखर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि संगठन एवं नगरीय निकाय चुनावों को द्रष्टिगत रखते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक जी 16 से 19 दिसम्बर तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुकुल वासनिक जी भोपाल, सागर, जबलपुर और रीवा जिले के प्रवास पर रहेंगे, वे इस दौरान जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे।
एआईसीसी द्वारा नियुक्त सह-प्रभारियों के प्रभार क्षेत्रों में भी परिवर्तन करते हुए निम्नानुसार सह प्रभारियों के क्षेत्रों का बंटवारा किया गया है।
डॉ सुधांशु त्रिपाठी को भोपाल, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन और अशोक नगर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
श्री संजय कपूर को टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, शहडोल, उमरिया, सिंगरोली, रीवा और सीधी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री सीपी मित्तल को बालाघाट, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री कुलदीप इंदौरा को अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, इंदौर, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा उज्जैन, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और खंडवा की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today