प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सब जगह लूट खसोट चल रही है तथा प्रदेश में ऐसा महसूस होता है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ही वेंटिलेटर पर है।

शर्मा ने कहा कि सरकार एक आपराधिक लापरवाही की लीपापोती कर रही है।घटनायें प्रदेश व्यापी हैं।शहडोल में मौतों का आंकड़ा 23हो चुका है सतना में 10बच्चों की मृत्यू हो गई है,रीवा में दो बच्चे काल के गाल में समा गये है इसकी न्यायिक जांच होना चाहिये।
शर्मा ने कहा कि पूर्व पार्षद अकबर खान की मृत्यु प्रदेश सरकार द्वारा लापरवाही एवं उसकी अकर्मण्यता का नतीजा है।
पूर्व पार्षद स्व.अकबर खान के पुत्र अफजल खान द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रह करके बताया गया तथा वीडियो एवं ऑडियो जारी किए गए जिसमें फोन पर रिकॉर्डिंग में हमीदिया अस्पताल की नर्स यह साफ कहते हुए सुनाई दे रही है कि आप अपना देख लो। उनकी मृत्यु होने के बाद भी लंबे समय तक उनके परिवार को नहीं बताया गया जबकि यह खबर मीडिया में पहले ही फैल गई।
उनके पुत्र ने अस्पताल प्रबंधन से लगभग याचना करते हुए कहा कि मेरे पिताजी की हालत ठीक नहीं है, उन्हें आप बचा लीजिए। इस पर हमीदिया के डीन ने कहा कि हमारे पास ढाई घंटे का बैकअप है और गाड़ी में बैठ कर के वहां से चले गए।
पीसी शर्मा जी ने कहा कि इन मौतो की जिम्मेदार प्रदेश सरकार है।
श्री शर्मा ने यह मांग की कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए एवं आगे से ऐसी घटना ना हो इस बात को सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today