-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
नशा माफिया पर मुरैना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री द्वारा नशा माफिया को नेस्तनाबूद करने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यवाही के लिये आदेशित किया गया। पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल एवं उप पुलिस महानिरीक्षक चम्बल मुरैना ने पुलिस अधीक्षक मुरैना अनुराग सुजानिया को टीम गठित कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मुरैना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना हंसराज सिंह के निर्देशन में गांजा तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही के लिये एसडीओपी जौरा सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी अम्बाह अशोक सिंह जादौन के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। मुखबिर से जिले में गांजे की बड़ी खेप आने की सूचना पर गठित टीमों को कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक मुरैना को आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी जिला की तरफ से मुरैना की और बड़ी मात्रा में गांजा मय हथियारबंध लोगों का ट्रक में सवार होकर मुरैना की ओर आने की सूचना प्राप्त हुई है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये एसडीओपी जौरा की टीम ने ट्रक की लोकेशन आने-जाने के रूट पर चैकिंग तथा पेट्रोलिंग प्रारंभ की। ट्रक अंधेरे का लाभ उठाकर कच्चे रास्ते से पोरसा की ओर भागा जहां से पूर्व से तैनात एसडीओपी अम्बाह की टीम द्वारा सूचना पर से घेराबंदी कर ट्रक और ट्रक के साथ दो मोटर सायकिलों को रोकने का प्रयास किया, ट्रक व दोनों मोटर सायकिलों के रूकते हुये ट्रक और मोटर सायकिलों पर सवार सभी व्यक्ति भागने लगे जिनकी घेराबंदी कर दोनों टीमों ने पकड़ा। जिनमें से एक व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया।
ट्रक की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में गांजा तथा अवैध हथियार रखे हुये मिले। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उड़ीसा तथा आन्धप्रदेश से विगत एक वर्ष से लगातार गांजे की तस्करी करना बताया। आरोपी आगरा, भिण्ड, धौलपुर, इटावा तथा मुरैना आदि जिलों में गांजे की तस्करी में लिप्त हैं। आरोपियों द्वारा ट्रक की बॉडी में मोडीफिकेशन कर गांजे की तस्करी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से ट्रक में लोड 845 किलो गांजा कीमत करीब एक करोड़ 70 लाख रूपये, एक कन्टेनर कीमत करीब 26 लाख रूपये, एक 315 बोर की रायफल मय 10 जिन्दा राउड कीमत करीब एक लाख 50 हजार रूपये, एक रायल इनफिलड तथा रपेलेण्डर मोटर सायकिल कीमत करीब दो करोड़ रूपये जब्त की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी जौरा श्री सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी अम्बाह श्री अशोक सिंह जादौन, निरीक्षक श्री अतुल सिंह, उपनिरीक्षक श्री सचिन पटेल सायवर, उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र मालवीय, उपनिरीक्षक श्री शिवम चौहान, उपनिरीक्षक राहुल शुक्ला, उपनिरीक्षक श्री पवन भदौरिया, उपनिरीक्षक श्री जयदीप भदौरिया, आरक्षक श्री अर्जुन जाट, आरक्षक श्री रोगवीर जाट, आरक्षक श्री दिलीप गुर्जर, आरक्षक श्री सतेन्द्र गुर्जर, आरक्षक श्री संजीव अटल, आरक्षक श्री प्रदीप त्यागी, आरक्षक श्री कृष्णा जाट, आरक्षक श्री संदीप रावत, आरक्षक श्री राजकुमार जाटव, आरक्षक श्री अनिल दोहरे, आरक्षक श्री गजेन्द्र लोधी, आरक्षक श्री रविन्द्र, आरक्षक श्री राहुलपटेल, आरक्षक श्री रवि यादव, आरक्षक श्री सुरेश, आरक्षक श्री नीरज यादव, आरक्षक श्री संजीव फतेपुरिया, आरक्षक श्री कैलाश, आरक्षक श्री संदीप श्रीवास, आरक्षक श्री नीरज तोमर, आरक्षक श्री दिनेश तोमर, आरक्षक श्री महेन्द्र सिंह, आरक्षक श्री रवि दौहरे, आरक्षक श्री रोहन शैखावत, आरक्षक श्री अंकित शर्मा, आरक्षक श्री स्वदेश, आरक्षक श्री अजीत सिंह, आरक्षक श्री सर्वजीत, आरक्षक श्री शाहरुख खान तथा आरक्षक श्री रबि पटेल की सराहनीय भूमिका रही हैं।
पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा गांजा तस्करी की रोकथाम तथा तस्दीक के लिये टीम तैयार कर उड़ीसा एवं आन्धप्रदेश के लिये टीम रवाना की जा रही हैं। तथा आरोपियों की सम्पत्ति के सम्बंध में जानकारी निकलवाकर कुर्की व सम्पत्ति को नष्ट करने की कार्यवाही की जावेगी एवं स्थानीय गांजा तस्करों की पतारसी कर उनकी चलाअंचल सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की जावेगी।




Leave a Reply