-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में किया प्रशिक्षण प्राप्त
भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा टीटी नगर मंडल में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थी के रूप में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री का निवास 74 बंगला टीटी नगर मंडल में आता है।
वर्ग में कृष्ण मोहन सोनी, राजेंद्र गुप्ता, मनोज राठौर, संजय वर्मा, सुनील यादव उपस्थित थे। प्रथम सत्र में आत्मनिर्भर भारत विषय पर श्री अभय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के इस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया था। इस पैकेज को आत्मनिर्भर भारत अभियान का नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इस बड़े राहत पैकेज से भारत में लोगों को कामकाज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और यह कोशिश की जाएगी कि अगले कुछ सालों में भारत अपनी जरूरत की अधिकतर चीजों के लिए खुद पर निर्भर हो जाए।




Leave a Reply