सरकार-संगठन की बात जनता तक पहुंचाने में मीडिया प्रभारियों की अहम भूमिका : विष्णुदत्त शर्मा

मोदी सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए तीन विधेयकों को लेकर आई है, लेकिन कांग्रेस किसान बिल को लेकर किसानों को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। किसानों और जनता तक कृषि विधेयक की सच्चाई पहुंचाने में पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की अहम भूमिका है।

सरकार और संगठन की बात नीचे कार्यकर्ताओं तक और जनता तक पहुंचाने और जनमानस बनाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। आप भारतीय जनता पार्टी की बड़ी ताकत हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पार्टी के प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया एवं सोशल मीडिया के संभाग एवं जिला प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कही। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृषि विधेयक बिल को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका रेखांकित की।
विपक्षी कर रहे किसानों को भ्रमित
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी किसानों की बेहतरी और बिचोलियों को खत्म करने के लिए कृषि विधेयक बिल लेकर आएं हैं, लेकिन कांग्रेस और वामपंथी विपक्षी दल किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अवॉर्ड वापसी गेंग का सक्रिय होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस द्वारा वातावरण खराब किया जा रहा हैं। यह वहीं लोग हैं जो हमेशा देश के खिलाफ बात करते आए हैं। सीएए जब लागू हुआ तब भी यह लोग विरोध में थे, धारा-370 हटते समय भी यही लोग सड़कों पर आए थे। वहीं आम जनमानस से जुड़े हुए राममंदिर निर्माण के समय भी यही लोग राम के अस्तित्व को नकार रहे थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास विरोध के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वे समाज को बांटने और तोड़ने के लिए अलग-अलग प्रयास कर रहे हैं। किसानों के नाम पर उन्हें भडकाने और भ्रमित करने का काम विपक्षी दल कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक बिल को लेकर झूठ, छल-कपट करने वाले वामपंथी दल और देश विरोधी ताकतें किसानों को भ्रमित और भड़काने का काम कर रही है। किसानों तक कृषि विधेयक बिल की सच्चाई और होने वाले लाभ की जानकारी पहुंचे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरण अभियान प्रारंभ किया है। अभियान के माध्यम से हमें किसानों से प्रत्यक्ष संपर्क के साथ ही सोशल मीडिया पर भी हमें पूरी सक्रियता के साथ विरोधी दलों द्वारा फैलाये गए भ्रम को तोड़ने का काम करना है। मंडल और बूथ स्तर तक विधेयक के फायदे और जानकारी पहुंचाकर कांग्रेस के भ्रम को दूर करें। उन्होंने नये कृषि कानून के तहत देश में पहली कार्यवाही होशंगाबाद के पिपरिया में होने पर कहा कि कृषि कानूनों का लाभ किसानों को हो रहा है। मात्र 24 घंटे के भीतर ही किसानों को नये कानून के अंतर्गत न्याय मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today