भोपाल के कोरोना वार्ड में हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्रियों से इस्तीफे ले सरकार : भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल के मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल हो जाने के कारण और आक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण कोरोना से हुई 3 मौतों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने चरमराई हुई प्रदेश की जन स्वास्थ्य सेवा पर स्वास्थ्य मंत्रियों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है ।

गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लगातार बच्चों की मौत हो रही है इन सात महीनों में बच्चों की मौत का आंकड़ा नौ हजार को पार कर गया है। शासकीय चिकित्सालय में मरीजों को अमानतक दवाएं दी जा रही हैं। अब तो मशीनी दुरावस्था के कारण राजधानी के मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में तीन मौतें यह बताती हैं कि प्रदेश की जन स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह जर्जर हो चुकी है ।
गुप्ता ने स्मरण दिलाया कि 3 बरस पहले एक बुजुर्ग महिला के शव को चूहों द्वारा कुतर देने के कारण इसी मेडिकल कॉलेज के पूरे स्टाफ को बदल दिया गया था लेकिन आज तीन मौतों के बावजूद जिसमें एक पूर्व जनप्रतिनिधि भी है ,एक छोटे से कर्मचारी को हटाकर सरकार इस पूरे कांड की लीपापोती करना चाहती है।
गुप्ता ने कहा इसी वार्ड में इस दुर्घटना के कारण 12 और मरीज गंभीर अवस्था में बताए जा रहे हैं । मुख्यमंत्री जी की प्रदेश को डिलीवरी केंद्रित बनाने की अच्छी सोच तभी सफल हो सकती है जब वे एक्शन के प्रति ईमानदार हों और बड़ा संदेश प्रदेश को दें। उन्होंने मांग की तीन बड़ी घटनाओं के बाद स्वास्थ्य मंत्रियों के इस्तीफे लेकर उन्हें शुचिता और नैतिक प्रतिबद्धता का संदेश प्रदेश को देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today