कांग्रेस के पूर्व विधायक चौरे और प्रताप मंडलोई भाजपा में शामिल

कांग्रेस को शुक्रवार को भाजपा ने दो और झटके दिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कार्यक्षेत्र राजगढ़ के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के कार्यक्षेत्र छिंदवाड़ा जिले की सौंसर विधानसभा के पूर्व विधायक अजय चौरे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने चौरे को पार्टी की सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित थे। इसी तरह राजगढ़ जिले के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today