-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
04 मसाला कंपनियो पर क्राइम ब्रांच-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही
भोपाल के गौतमनगर औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य विभाग और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से मसाला बनाने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच को इन फैक्टरियों में मसाला उत्पादन के दौरान मिलावटखोरी की शिकायत मिली थी जिसके बाद वीआईपी मसाला, रियल मसाला, सुपर मसाला, बाबूजी मसाला प्रतिष्ठानो पर कार्रवाई कर नमूने लिए गए।
गौतमनगर क्षेत्र स्थित विभिन्य खाद्य व्यंजनो में उपयोग किये जाने वाले खाद्य मसालों की निर्माता कंपनियों में मिलावटखोरी कर अमानक मसालों का उपयोग किये जाने की सूचना प्राप्त खाद्य विभाग को अवगत कराया गया। सूचना पर खाद्य विभाग एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मिलकर गौतम नगर इन्डस्ट्रियल एरिया में स्थित 04 मसाला कंपनियों पर विभिन्न खाद्य पदार्थो में नियमित रूप से उपयोग में आने वाले खाद्य मसालों की सैम्पलिंग ली गई।
उक्त मसाला कंपनियों की जानकारी कृमशः निम्न प्रकार हैः-
- वीआईपी मसाला कंपनी :- इस कंपनी के मालिक श्री अशोक कुमार कुकरेजा पिता स्व. श्री विष्णुमल कुकरेजा उम्र 58 वर्ष निवासी – ईदगाह हिल्स ब्राइड कॉलोनी मकान नं. 12 भोपाल है। उक्त कंपनी करीब 12-13 साल से संचालित है। जिसमें मिर्च पाउडर (लूज), धनिया पाउडर, गरम मसाला (पैक), हल्दी पाउडर के मसाला बनता है। उक्त 04 मसालों के सैम्पल लिये गये है। उक्त मसालो के सैम्पल सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमति अर्चना प्रभाकर द्वारा लिये गये है।
- रियल मसाला कंपनी :- इस कंपनी के मालिक श्री रोहित कुकरेजा पिता श्री चन्द्र कुकरेजा उम्र 30 वर्ष निवासी- गुफा मंदिर रोड लालघाटी भोपाल है। उक्त कंपनी करीब 10-12 साल से संचालित है। जिसमें मिर्ची पाउडर (लाल), खडी मिर्ची, धनिया पाउडर, सभी मसालो का वेस्ट प्रोडक्ट, सरसों का तेल बनता है। उक्त 05 मसालों के सैम्पल लिये गये है। उक्त मसालो के सैम्पल सहायक खाद्य अधिकारी श्री अरूणेश पटेल द्वारा लिये गये है।
- सुपर मसाला :- इस कंपनी के मालिक श्री अविनाश बना पिता श्री ज्ञान चन्द बना उम्र 40 वर्ष निवासी- आदर्श टॉवर गोविन्द गार्डन भोपाल है। उक्त कंपनी करीब 09 साल से संचालित है। जिसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया, खडी लाल मिर्च, दाल चीनी मसालों के 05 सैम्पल सहायक खाद्य अधिकारी श्री बी.एस. धाकड के द्वारा लिये गये है।
- बाबूजी मसाला :- इस कंपनी के मालिक श्री अनिल राठौर पिता श्री किशन लाल जी राठौर उम्र 55 वर्ष निवासी- मकान नं0 14 गौतम नगर विदिशा रोड भोपाल है। उक्त कंपनी करीब 10-12 साल से संचालित है। जिसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर के 02 मसालों का सैम्पल सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमति साधना सक्सेना के द्वारा लिये गये है। खाद्य पदार्थो में मिलावटखोरी रोकने के लिये क्राइम ब्रांच एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है। जो भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। आमजनता से अपील है कि उनके संज्ञान में यदि कही असुरक्षित/अस्वास्थकर खाद्य मसालों का निमार्ण हो रहा हो तो उसकी सूचना क्राइम ब्रांच थाना (0755-2443212) एवं खाद्य विभाग (7000392009, 7000534116) को देवे। ज्ञात रहे कि क्राइम ब्रांच एवं खाद्य विभाग के सयुक्त अभियान के तहत दीपावली त्यौहार के पूर्व विभिन्न स्थानो पर दूध, मावा, पनीर, घी एवं मिठाईयो के सैम्पल लिये गये थे। जिसमें से मावा, पनीर अवमानक स्तर के पाये गये थे। जिनके विरूद्ध खाद्य विभाग के द्वारा वैधानिक कार्यवाही प्रचलन में है।




Leave a Reply