-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना
मध्यप्रदेश होमगार्ड्स का 74 वाँ स्थापना दिवस होमगार्ड्स परेड ग्राउण्ड पर समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने परेड की सलामी ली तथा निरीक्षण किया। मार्चपास्ट का आयोजन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड सैनिक बोलने में भले ही छोटा शब्द लगता हो पर इनके द्वारा काम बहुत बड़ा किया जाता है। आपदा के क्षणों में होमगार्ड्स अपने प्राणों की बाजी लगाकर लोगों की प्राण रक्षा का सराहनीय कार्य करते हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना, कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा आपदा के दौरान राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान होमगार्ड्स का रहता है।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। परेड में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये जवान सम्मिलित हुए। परेड कमाण्डर श्री हर्ष कुमार जिला सैनानी आगर, टू आई सी श्री दीपेश पाटीदार, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ रायसेन, श्री सुनील कुमार अहिरवाल, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ प्रथम आपदा भोपाल, श्री राजकुमार कटारे, प्लाटून कमाण्डर एसडीआरएफ द्वितीय आपदा भोपाल श्री जयराम, हवलदार सीएसएसआर तृतीय आपदा भोपाल श्री सुखदेव पाटिल तथा बैण्ड दल का नेतृत्व श्री सुनील कटारे कर रहे थे।
इस अवसर पर होमगार्ड्स विभाग के सैनिकों के 60 मेधावी बालक/बालिकाओं को जिनमें श्री देव शर्मा, श्री आर्यन, श्री उदित, श्री सावन, श्री हर्ष, श्री अनीश, श्री आकाश, श्री अलोक, श्री अंकित चौधरी, श्री तुषार अत्रे, श्री शिवम् सिंह, श्री रजत पवार, श्री अंशुल, श्री स्वंतत्र, श्री उमा शंकर, श्री रोहन महाजन, श्री विनोद कुमार दागी, श्री प्रशांत रघुवंशी, श्री वेदान्त कुमार, श्री निखिल तिवारी, श्री अतुल कुमार, श्री आदेश, श्री चेतन शिवहरे, श्री मोहन सिंह, श्री आशीष जैन, आशुतोष, सुश्री वैशली सुश्री मानसी, सुश्री दिव्या, सुश्री नीलाक्षी, सुश्री सोम्या, सुश्री राधिका, सुश्री साक्षी, सुश्री शिल्पा, सुश्री अर्पिता, सुश्री अंजली, सुश्री नेहा, सुश्री रिशिका शर्मा, सुश्री सैन्की, सुश्री पूजा रोहितास, सुश्री चंचल आर्य, सुश्री पल्लवी, सुश्री अर्चना विश्वकर्मा आदि शामिल हैं, मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में महानिदेशक होमगार्डस श्री अशोक दोहारे, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, एडीजी श्री अशोक अवस्थी, श्री डी.पी. गुप्ता, डिविजनल कमाण्डेंट सुश्री उषा फौजदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply