-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
बड़े मगरमच्छ अभी-भी पहुंच से बाहर है: सलूजा
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की तर्ज पर माफिया, मिलावटखोरों व गुंडों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की बात तो की जा रही है लेकिन यह सिर्फ कोरेे दावे हैं।भाजपा सरकार में इस अभियान मेें हो रही कार्यवाही सिर्फ दिखावटी व वसूली अभियान बन चुकी है।
इस अभियान के नाम पर प्रदेश के कई जिलों में खुलकर वसूली की जा रही है। इसमें सिर्फ छोटी-छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है, बड़े-बड़े मगरमच्छ आज भी इस अभियान से दूर हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, उन्हें बख्शा जा रहा है, वह बेखौफ होकर आज भी अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। वहीं कमलनाथ सरकार में माफियाओं और मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाही कर उन्हें नेस्तनाबूद किया गया था। हजारों करोड़ों की संपत्ति माफियाओं से मुक्त कराई गई थी। बड़े-बड़े मिलावटखोरों पर प्रभावी कार्रवाई की गई थी। जिससे जनता को शुद्ध खाद पदार्थ मिलना शुरू हो गया था, वहीं बड़े-बड़े माफिया व अपराधिक तत्व या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए थे या जेलों में बंद हो गए थे। भाजपा सरकार आते ही सारे माफिया वापस मैदान में सक्रिय हो गए हैं, अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे रहे हैं गरीबों की जमीन व प्लाॅट हड़पने का काम वापस शुरू हो चुका है, गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है, प्रदेश में फिर भय व आतंक का माहौल इन माफियाओं व गुंडों द्वारा फैलाया जा रहा है। सलूजा ने कहा कि शिवराज सिंह आज कह रहे हैं माफियाओं को बख्शेंगे नहीं जबकि पूरे प्रदेश भर में इस कार्यवाही के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। कांग्रेस शिवराज सरकार को खुली चुनौती देती है कि वो प्रदेश भर में एक भी ऐसा बड़ा नाम माफिया, मिलावटखोर व गुंडों का बताएं जिसके खिलाफ इस अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई हुई हो। जितने भी माफिया, मिलावटखोरों व गुंडों पर कार्रवाई हुई है, सब चवन्नी छाप है। आज भी कई बड़े-बड़े अपराधिक तत्व, गुंडे बेखौफ होकर घूम रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बड़े- बड़े माफिया कांग्रेस सरकार जाते ही वापस से सक्रिय हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा नेताओं का विभिन्न जिलों में इन्हे खुला संरक्षण प्राप्त है। शिवराज सरकार कांग्रेस सरकार की नकल कर इस अभियान के नाम पर जनता को गुमराह व भ्रमित करने में लगी हुई है लेकिन उनका यह अभियान सिर्फ दिखावटी व वसूली अभियान बन चुका है। उसमें एक भी बड़े माफिया, मिलावटखोर व अपराधिक तत्व के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई नहीं हुई है, भाजपा सरकार के सारे दावे कोरे व झूठे है।श्रीमान संपादक महोदय नरेन्द्र सलूजा ससम्मान प्रकाशनार्थ मीडिया समन्वयक




Leave a Reply