-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूजा का पारण किया गया
“उग उगहो सुरुजदेवा भइल अरग के वेल”, “कांच ही बास के बहंगीया, बहँगी लचकत जाय”, “केरवा के पात तर उगलेन सूरूज देव” जैसे अनेक लोक गीतों के मधुरिम गुंजन के साथ बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, बरखेडा, भेल भोपाल में सूर्य उपासना एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर परिषद के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने कहा कि नितांत कोमल प्रतीकों में से एक, केले की कोंपलों पर विश्व के सबसे प्रखर तेज-पुंज का प्राकाट्य सिर्फ़ अकाट्य आस्था की शक्ति से ही संभव है जिसके अनुक्रम में आज प्रातः-अर्घ्य के साथ आदिदेव आदित्य की आराधना सूर्य पूजा एवं षष्ठी मैया के पूजन के साथ संपन्न हुई।
उगते सूरज को सलाम करने वाले समूचे संसार में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहॉं अस्ताचलगामी सूर्य को भी अर्घ्य देने की परंपरा है। दिनभर अपने तप्त तेज़ से पूरी पृथ्वी को आलोकित और उर्जित करने के बाद भगवान भास्कर जब स्वयं निस्तेज होकर ढल रहे होते हैं तो उस वक़्त उन्हें प्रकृति के अन्य तत्वों के साथ मिलकर प्रणाम निवेदित करना हमारी संस्कृति एवं परंपरा में कृतज्ञता का बड़ा ही सुंदर और जीवंत दृश्य है।
उदीयमान एवम् अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना, लोक संस्कृति तथा आस्था, निष्ठा, ध्यान, अनुष्ठान, उपवास, पवित्रता, पारिवारिक, सामाजिक एकता का पारंपरिक महाषष्ठीव्रत पर परिषद के पूजन स्थल पर वैश्विक आपदा कोरोना के सरकारी दिशा निर्देशों के अनुपालन में पूर्ण पवित्रता एवं अनुशासन के साथ छठ त्यौहार मनाया गया।
इस पवन पुनीत अवसर पर एस डी एम श्री मनोज वर्मा, परिषद के अध्यक्ष व महाप्रबंधक, भेल, श्री रबिन्द्र कुमार राय, अपर महाप्रबंधक श्री अविनाश चंद्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त शारीरिक प्रमुख व विभाग कार्यवाह श्री विक्रम सिंह, परिषद के मार्गदर्शक श्री कामेश्वर सिंह अपनी उपस्थिति प्रदान करते हुए छठ मइया की पूजा अर्चना किए। परिषद के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
आज छठ व्रती श्रद्धालू छठ मइया के पूजा – अर्चना एवं हवन के बाद छठ घाट पर व्रत खोलते हुए श्रद्धालु एवं भक्तो को शुभकामनाएं दिए तथा प्रसाद का वितरण किये। दो दिनों तक भक्तिमय, पारंपरिक एवं छठ मैया के पारंपरिक गीतों से गुलजार करते हुए बिहार के गायक अमर ज्योति अनुज एवं पवन गिरी एवं टीम द्वारा देवी जागरण का समापन किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंत कुमार, अरुण विश्वकर्मा, सुरुचि कुमार, रामनंदन सिंह, आर एस सिंह, अनिल कुमार, हरि शंकर प्रसाद, संजय साह, सूर्य कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, संजीत पाल, सीताराम साह, रंजीत शर्मा, अक्षय कुमार, मनोज पंडित, कृष्णा कुमार, विकाश चौधरी सुनील सिन्हा, बलराम, संजीव कुमार, निर्भय कुमार, अश्वनी कुमार मौर्य, मनोज कुमार पाठक, अनंत साहू, एच एन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, रोहित कुमार, प्रभात कुमार एवं कार्यकर्तागण शामिल रहे।




Leave a Reply