प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर और मजबूत होंगेः विष्णु दत्त

प्रशिक्षण जीवन का अभिन्न अंग और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता होता है, प्रशिक्षण से ही वह अपनी योग्यता को निखारता है। समाज में हमारी भूमिका क्या हो, हम भारतीय जनता पार्टी से क्यों जुड़ें। जिस विचार को लेकर हम समाज में काम कर रहे है उसका विस्तार कैसे हो, इन सभी बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित करती है। आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होंगे, जिसमें हजारों कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग की प्रांतीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के 1059 मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर प्रांतीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला को प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने संबोधित किया। प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता एवं अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य मंचासीन थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने किया।

हजारों कार्यकर्ता होंगे प्रशिक्षित

                प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल, जिला और प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। इन प्रशिक्षण वर्गो में कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की पद्धति और हमारे काम के स्वरूप को जानेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी यही कार्यकर्ता भाव विद्यमान है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा भी एक प्रशिक्षणार्थी के तौर पर सम्मिलित होते है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। हमसे नए लोग जुड रहे है। प्रशिक्षण के माध्यम से हर कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर मजबूत होंगे। साथ ही पार्टी और हमारी सरकार की उपलब्धियों को नीचे स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

हमारी योजनाएं और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली उपचुनाव में जीत

                श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उपचुनाव में हमें जनता ने व्यापक समर्थन दिया है। इस समर्थन के पीछे केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं है, जिनका लाभ जनता को व्यापक तौर पर मिला है। इन योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया है। उपचुनाव की जीत उन जनकल्याणकारी योजनाओं के समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं के कारण अलग पहचान है। आज कार्यकर्ताओं के समर्पण, त्याग और तपस्या के कारण पार्टी विश्व का सबसे बडा संगठन बना है। इन प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा, जो हमारी बडी पूंजी है।

प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान : सुहास भगत

                पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित और कार्यकर्ता आधारित दल है। पार्टी का कार्यकर्ता लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से परिष्कृत होता है। इस दृष्टि से प्रशिक्षण वर्ग पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के 1059मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। श्री भगत ने कहा कि प्रशिक्षण की यह व्यवस्था सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। हमारे प्रशिक्षण वर्ग बेहतर आयोजित हो इस बात की चिंता की जाए। उन्होंने कहा कि हम अपनी विचारधारा, कार्यपद्धति प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं तक बेहतर ढंग से पहुंचाने का काम करना है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को हम मंडल स्तर से प्रारंभ करेंगे, जिसके बाद जिला और प्रांत स्तर पर ऐसे वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा।

इन विषयों पर कार्यकर्ताओं का होगा प्रबोधन

                मंडल स्तर पर 27 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा का इतिहास और विकास, भाजपा एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार परिवार, पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न,हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन होगा। कार्यशाला में इन विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री शैलेन्द्र शर्मा एवं श्री शिवराज सिंह डाबी ने संबोधित किया। 

प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टोली की बैठक संपन्न

                कार्यशाला के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने प्रदेश में होने वाले प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण टोली की बैठक में भाग लिया। बैठक में मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की व्यापक तैयारियों, विषय पर टोली के सदस्यों से चर्चा की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया को केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा महाराष्ट्र का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today