-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
पीसीसी अध्यक्ष से इस्तीफा दें कमलनाथः विष्णुदत्त शर्मा
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना के बयान से यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनका पूरा परिवार इस घोटाले में शामिल रहा है। न सिर्फ उनके भांजे रतुल पुरी, बल्कि उनके बेटे बकुलनाथ की कंपनियों ने भी इस घोटाले से आर्थिक लाभ हासिल किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में अगर जरा सी भी नैतिकता बाकी है, तो वे तुरंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और देश से गद्दारी करने, जनता से झूठ बोलने तथा धोखा देने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना द्वारा प्रवर्तन निदेशालय को दिये गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। शर्मा ने कहा कि ईडी की पूछताछ में चार्टर्ड एकाउंटेंट और 3000 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी राजीव सक्सेना ने यह साफ कहा है कि उन्होंने कई कंपनियों के माध्यम से कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी के परिवार की कंपनी में पैसे पहुंचाए। राजीव सक्सेना ने यह भी स्वीकार किया है कि उसकी कंपनी इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज और क्रिश्चियन मिशेल की कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के पैसों का इस्तेमाल कमलनाथ के बेटे बकुलनाथ की कंपनी प्रिस्टीन रिवर का लोन चुकाने में किया गया।
शर्मा ने कहा कि राजीव सक्सेना ने ईडी को पूछताछ में बताया है कि घोटाले के आरोपी डिफेंस डीलर सुशेन मोहन गुप्ता और गौतम खेतान सत्ता के गलियारों में अपनी धमक का एहसास कराने के लिए बार-बार बड़े नेताओं का नाम लेते थे। दोनों अक्सर सलमान खुर्शीद और कमल अंकल का नाम लिया करते थे, जो मेरे हिसाब से कमलनाथ हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से यह जानना चाहता है कि घोटाले में जिन कमल अंकल का नाम आया है, क्या वो आप ही हैं? शर्मा ने कहा कि राजीव सक्सेना के बयान से स्पष्ट है कि अपने भांजे और बेटे के साथ-साथ कमलनाथ स्वयं भी इस घोटाले में सहभागी रहे हैं।
किस देश के एनआरआई हैं बकुलनाथ? क्या काम करते हैं?
शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बकुलनाथ के बारे में कहा है कि वे तो एनआरआई हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि कमलनाथ के बेटे बकुलनाथ किस देश के एनआरआई हैं? वो क्या काम करते हैं? उनकी कंपनी का लोन चुकाने के लिए किन लोगों ने पैसा दिया? शर्मा ने कहा कि प्रिस्टीन रिवर नामक इस कंपनी से हुए सारे लेनेदेन का ब्यौरा भी प्रदेश की जनता जानना चाहती है।
माफी मांगे कांग्रेस पार्टी
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में कमलनाथ के शामिल होने की बात भलीभांति पता थी। इसके बावजूद उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, जिसके लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी दोषी है और उसे कमलनाथ को तत्काल सभी पदों से हटाते हुए प्रदेश की जनता से अपने इस अपराध के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
लव जिहाद विरोधी कानून बनाने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई
शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को लेकर प्रदेश की भाजपा सकरार सजग है। पहले दुष्कर्मियों के लिए फांसी का प्रावधान करके भाजपा की सरकार इसका प्रमाण दे चुकी है और अब इसी कड़ी में सरकार लव जिहाद विरोधी कानून बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और राजधानी भोपाल में लव जिहाद की समस्या कितनी गंभीर है, ये सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार के जाल में लड़कियों को फंसाकर उन्हें धर्मांतरण के लिए विवश किया जाना एक गंभीर मामला है। प्रदेश सरकार जो कानून बनाने जा रही है, उससे उन सैकड़ों बेटियों को धर्मांतरण कराने वालों के चंगुल से बचाया जा सकेगा। शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम निश्चित तौर पर उन लोगों पर लगाम लगाएगी जो बेटियों का धर्मांतरण कराकर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है।
हर कार्यकर्ता को मिलेगी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी
शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक तंत्र के आधार पर और एक सिस्टम से काम करती है। यहां सब पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं और किसी का समर्थक नहीं होता। शर्मा ने कहा कि जिस कार्यकर्ता की जहां जरूरत होगी, उससे वहां काम लिया जाएगा। जो जिस काम के लिए उपयोगी है, उसे उसके अनुसार जिम्मेदारी दी जाएगी।




Leave a Reply