प्रोफेशनल एटीट्यूड बिल्डिंग पर नेशनल वेबीनार

राधारमण इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एण्ड साइंस (आरआईटीएस) में विगत दिवस प्रोफेशनल एटीट्यूड बिल्ंिडग विषय पर एक दिवसीय वेबीनार आयोजित किया गया। इस निशुल्क वेबीनार को आरआईटीएस के डायरेक्टर डॉ. आरके पाण्डे, पब्लिक स्पीकर व इण्डस्ट्री एक्सपर्ट आरके सक्सेना राधारमण समूह के ग्रुप डायरेक्टर प्रोफेसर जे.एल. राणा तथा राधारमण समूह के डायरेक्टर – आर एण्ड डी – डॉ. पी.के. लाहिरी ने संबोधित किया।

विशेषज्ञों ने बताया कि कार्यस्थल में एक पेशेवर रवैया बनाना और बनाए रखना आपको अपने सहयोगियों और प्रबंधकों के सम्मान को अर्जित करने में मदद करता है। साथ ही इससे आपको करियर में आगे बढ़ने में भी मदद मिलती है। आपके निजी जीवन से आपका पेशेवर रवैया बैल्कुल अलग होता है. निजी जीवन की प्राथमिकताएं भी पेशेवर जीवन की प्राथमिकताओं से बिल्कुल अलग होती हैं. इसलिए कई बार दोनों के बीच सामंज्स्य बिठा पाना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. लेकिन कॅरियर में सफलता पाने के लिए इसमें सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी है। आपके पेशेवर व्यक्तित्व में भावुकता का कोई स्थान नहीं होता. इस बात के एक नहीं कई संदर्भ हो सकते हैं. आज समय की मांग ऐसी है कि हर इंसान कार्यस्थल पर खुद को अच्छा प्रोफेशनल साबित करना चाहता है और इसके लिए वह जी-जान से मेहनत भी करता है लेकिन इसके लिए केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि करियर में सफल होने के लिए अपनी भावनाओं की सही ढंग से अभिव्यक्ति और उन पर नियंत्रण भी बहुत जरूरी है।
वेबीनार पर टिप्पणी करते हुए राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि मर्यादित भाषा, सही वस्त्रों का चयन, अपने काम को सही समय पर व सही तरह से करना, ऑफिस में अपने सहकर्मियों की मदद करना, टीमवर्क व टीम स्प्रिट की भावना रखना आदि कुछ ऐसे गुण हैं जिन्हें विकसित कर आप न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं बल्कि करियर में तरक्की पा सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today