-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल सफल करने का आह्वान
26 नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के आह्वान को सफल करने के संकल्प के साथ आज भोपाल के गांधी भवन मे ट्रेड यूनियनों का राज्य स्तरीय संयुक्त सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रदेश भर से आए चुनिन्दा प्रतिनिधियों नें हिस्सेदारी की।
सम्मेलन के समक्ष सीटू के प्रांतीय महासचिव प्रमोद प्रधान नें एक घोषणापत्र कोपेश किया। इस घोषणापत्र के समर्थन में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी, एटक के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव एसएस मौर्या, एआईयूटीयूसी के प्रदेश सचिवमण्डल सदस्य हिमांशु श्रीवास्तव, केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के प्रदेश महासचिव यशवंत पुरोहित,मप्र बैंक एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन के महासचिव वीके शर्मा, सेंट्रल जॉन इंश्योरेंस एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन के सहसचिव मुकेश भदौरिया, बीएसएनएल एम्प्लाईज़ यूनियन के सहायक सचिव एचएस ठाकुर ने समर्थन करते हुए अपने क्षेत्रों में 26 नवंबर कीहड़ताल को सफल करने की घोषणा की। तत्पश्चात सम्मेलन द्वारा घोषणापत्र सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामविलास गोस्वामी, रूपसिंह चौहान,रामराज तिवारी, जेसी बरई, पूषन भट्टाचार्य, गुनशेखरण, एससी जैन की अध्यक्षमंडली द्वारा की गई।
सम्मेलन ने मोदी सरकार की जन विरोधी, श्रमिक-कर्मचारी विरोधी और किसान विरोधी नीतियों की तीव्र आलोचना की। श्रम कानूनों को बादल श्रमिक विरोधी संहिताएँ लाने, अंधाधुंध निजीकरण और पूँजीपतियों के हाथ सब कुछ सौंपने का वक्ताओं ने तीखा विरोध किया। सम्मेलन ने कोयला श्रमिकों की हड़ताल, उप्र के विजमी कर्मचारियों कीहड़ताल और रक्षा कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियों से हासिलसफलताओं के लिए बधाई देते हुए 26 नवंबर को ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आमहड़ताल को प्रदेश मे सफल करने की घोषणा की। हड़ताल की तैयारी में प्रदेशभर केजिला केन्द्रों व प्रमुख औद्योगिक केन्द्रों पर श्रमिकों के संयुक्त सम्मेलन, गेट मीटिंग, वाहनरैली, जत्थे, प्रदर्शन आदि किए जाने का भी आह्वान किया गया। हड़ताल के पूर्व 24 नवंबर को प्रदेश भर में मशाल जुलूस भी निकाले जाएंगे।




Leave a Reply