-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
विश्वरंग के तहत दीवाली क्राफ्ट मेला और संगीत की गूंज
संस्कृति के विभिन्न रंगों से गुलजार विश्वरंग के अंतर्गत स्कोप कैंपस में शिल्पकला मेला गीत-संगीत की स्वर लहरियों के बीच अपनी अनूठी बानगियां बिखेरता रहा। त्यौहारी मौसम के साथ जुड़ी परंपरागत कलात्मक और सजावटी वस्तुओं की एक वृहद श्रृंखला विश्वरंग का अलहदा आयाम बना, वहीं दूसरी ओर शैडो ग्रुप के कलाकारों ने सुरों में छलकती बच्चन की मधुशाला और अन्य तरानों ने माहौल को रोमांचकारी अहसास दिया।
गौरतलब है कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा साहित्य और कला के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव विश्वरंग 2020 के तहत अनेक रंगारंग गतिविधियों का सिलसिला इन दिनों जारी है। शनिवार की सुबह आईसेक्ट के चेयरमैन और विश्वरंग के निदेशक संतोष चौबे ने शिल्पकला मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में सुप्रीति चतुर्वेदी के निर्देशन में बी.एड. के विद्यार्थियों द्वारा तरह-तरह के दीवाली के दिए बनाए गये और विद्यार्थियों द्वारा मधुवनी पेंटिंग, साड़ियां, चादर, ज्वैलरी, सूट, काष्ठ शिल्प के साथ काष्ठ को अलग-अलग रूप में कैनवास पर उकेरा गया। इस मौके पर सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के डॉ. सतेन्द्र खरे और सेक्ट बी.एड. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. नीलम सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संयोजन टैगोर विश्वकला एवं संस्कृति केन्द्र के निदेशक विनय उपाध्याय ने किया।
मनोज नायर के निर्देशन में स्कोप कैम्पस के मुक्ताकाश परिसर में शैडो ग्रुप के कलाकारों ने अपनी महफिल सजाई तो उनके कद्रदानों ने भी ताल पर ताल मिलाई। शुरुआत हरिवंश राय बच्चन की लोकप्रिय मधुशाला की रूबाईयों से हुई। उसके बाद इन कलाकारों ने संतोष चौबे द्वारा लिखित नाटक सुकरात पर गीत गुनगुनाया। प्रस्तुति का समापन रोचक ढंग से करते हुए शैडो ग्रुप के कलाकारों ने “साइकिल की चैन….” गाकर किया।




Leave a Reply