10 नवंबर को प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आज अपने वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि आगामी 10 नवंबर को मतगणना के साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। वर्मा ने कहा कि मतगणना के चुनाव परिणाम के बाद सरकार बनाने की रणनीति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ ने 11 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में अन्य गैर भाजपा विधायक जी सम्मिलित होंगे।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी रणनीति बना ली है, 3तारीख को जो बंपर मतदान हुआ है उसमें कांग्रेस के सभी 28उम्मीदवार जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों के साथ ही सपा, बसपा तथा निर्दलीय विधायक का भी इस बैठक में सम्मिश्रण होगा।

श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा भी इस बात को समझ गई है कि सभी 28 सीटें कांग्रेस की झोली में जा रही है, बसपा, सपा और निर्दलीय विधायक भी हमारे साथ इसलिए आने को आतुर हैं क्योंकि 7 महीने के भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो दोहन और शोषण इन विधायकों का हुआ, इनके कोई भी काम नहीं हुए जबकि कमलनाथ सरकार के 15 महीनों के कार्यकाल में इन विधायकों के सभी काम हुए। यह सभी विधायक मानसिक रूप से पहले भी हमारे साथ थे और अभी भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today