-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
महिला नक्सली शारदा को बालाघाट पुलिस ने मार गिराया
मध्यप्रदेश में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए बालाघाट और हॉकफोर्स ने एक ईनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। मारी गई महिला नक्सली शारदा उर्फ पुज्जे पर आठ लाख रुपए का ईनाम था और वह खटिया मोचा दलम की सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर थी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) जीपी सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस तथा हॉक फोर्स को आठ लाख रूपये की ईनामी महिला नक्सली शारदा उर्फ पुज्जे को मारने में सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक बालाघाट ने मुखबिर से सूचना मिलने पर हॉक फोर्स तथा बालाघाट पुलिस की दो टीम को थाना बैहर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मालखेड़ी में भेजा जहां 10-12 व्यक्ति दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने के लिए घेराव किया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों द्वारा पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा नक्सलियों को घेर लिये जाने और आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद नक्सलियों ने भागते हुये पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर 80-90 राउण्ड फायर किये। आत्मरक्षार्थ हॉफ फोर्स और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अंधेरे तथा घने जंगल का लाभ उठाकर नक्सली जंगल की ओर भागने में सफल रहे।
सुबह उजाला होने पर पुलिस बल द्वारा घटना स्थल का तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मय 12 बोर हथियार के जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष का शव प्राप्त हुआ। महिला नक्सली की पहचान खटिया मोचा दलम में सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर शारदा उर्फ पुज्जे निवासी पश्चिम बस्तर जिला बीजापुर (छ0ग0) के रूप में हुई। महिला नक्सली पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा तीन लाख रूपये और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच लाख रूपये, इस प्रकार आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित था।
महिला नक्सली पर जिला कबीरधाम (छ0ग0) में आठ अपराध, जिला राजनांदगाँव (छ0ग0) में एक और जिला बालाघाट (म0प्र0) में नौ अपराध इस प्रकार कुल 18 नक्सल अपराध दर्ज हैं।
घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर एकत्रित किया गया सामान अलग-अलग स्थानों पर पड़ा मिला जो नक्सली भागते वक्त छोड़ गये। इसमें लगभग सात जोड़ी जूते-चप्पल खेत तथा नाले की गीली मिट्टी में फंसे मिले जिनमें से एक में खून के निशान मिले हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि नक्सल दलम के अन्य सदस्यों में से कुछ घायल हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निरीक्षक अब्दुल सलीम खान, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विपिन खलको, आरक्षक इस्लाम आलम और विकास कुमार की साहसिक भूमिका रही। पुलिस की दूसरी टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री श्याम कुमार मरावी, एसडीओपी श्री आदित्य मिश्रा और जवान शामिल थे।




Leave a Reply