अधिकारियों को धमकी लोकतंत्र का मजाकः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में 28 उप चुनाव में जनता ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया है। जनता ने लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए मतदान को पवित्र कर्तव्य माना है। कोरोना का भय और असर कहीं नहीं दिखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ स्थानों पर तो 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है यह हमारे लोकतंत्र की मजबूती है। मैं अपने मतदाता भाई बहनों बेटे बेटियों का आभार प्रकट करता हूं। जितनी बंपर वोटिंग हुई है उतनी बंपर भाजपा की जीत होगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट स्पष्ट दिख रही है अब यह लोकतंत्र का मजाक उड़ाना ही है कि अभी से ईवीएम पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए, 2018 में ईवीएम ठीक थी जब तुम्हारी सरकार बनी थी। कांग्रेस अधिकारियों को धमका रही है, मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि कर्मचारी अधिकारियों का मान सम्मान होता है उनकी अपनी गरिमा होती है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि अधिकारियों को देख लोगे यह धमकी लोकतंत्र का मजाक है और अधिकारी कर्मचारी का अपमान भी जो कतई उचित नहीं कहा जा सकता है। कांग्रेस की बौखलाहट से प्रकट होता है कि कांग्रेस ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। यह लोकतंत्र की जीत है जो मतदान के रूप में प्रकट हुई है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश हमारा संकल्प है हमने रोडमैप तैयार कर लिया है, अब हम इसमें तेजी से काम करना शुरू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today