-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
सुमावली-मेहगांव में पुनर्मतदान होः कमल नाथ
मध्यप्रदेश की सभी 28 विधानसभा सीटों पर जबरदस्त मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि 10 नवंबर को मतदाताओं की आवाज पूरे देश में गूंजेगी और अच्छा मतदान भाजपा को वास्तविकता दिखा रहा है। उन्होंने सुमावली-मेहगांव में मतदान के दौरान गोली चलने की घटना को लेकर कहा कि वहां पुनर्मतदान कराए जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में यह बातें कहीं। उन्होंने 28 सीटों के मतदाताओं का आभार माना और कहा कि यह चुनाव सच और झूठ का था , यह चुनाव इस बात का भी था कि किस प्रकार हमारा प्रजातंत्र व सविधान सुरक्षित रहे। भाजपा ने इन चुनावों में गुमराह व घोषणाओं की राजनीति जमकर खेली लेकिन हमारे मतदाताओं ने भाजपा की ध्यान मोड़ने की इस राजनीति को पूरी तरह समझ लिया। मतदान का जो प्रतिशत बढ़ा है ,यह भी भाजपा के लिये एक संदेश ,संकेत है। कमल नाथ ने कहा कि किस प्रकार से लोगों में मतदान का इतना उत्साह था , यह भी भाजपा को वास्तविकता बता रहा है , दिशा दिखा रहा है। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि 10 तारीख को मतदाताओं की आवाज ,मध्यप्रदेश की आवाज पूरे देश भर में गूंजेगी।
कमल नाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा ने आख़री 3 दिनों में सभी चीजों का उपयोग किया ,प्रशासन का ,पुलिस का ,पैसों का ,शराब का।मुझे कई स्थानों से निरंतर सूचनाएं व शिकायतें मिली कि किस प्रकार से पैसा बांटा जा रहा है।कहीं तो प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर पैसा बांटा गया लेकिन भाजपा यह सच्चाई जान ले कि कुछ नेता बिकाऊ हो सकते है लेकिन मतदाता कभी बिकाऊ नहीं है। हमने चुनाव आयोग में शिकायत कर मांग की है कि सुमावली व मेहगाँव में रीपोलिंग करवायी जाये , उन बूथों पर जहाँ गोलियाँ चली है , हिंसा हुई है , फ़र्ज़ी व बोगस मतदान हुआ है। हिंसा की घटनाओ से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा कितनी बौखलाई हुई है। उम्मीद है कि 10 तारीख को आश्चर्यजनक परिणाम आयेंगे।
कमल नाथ ने कहा कि सिंधिया के परिवार ने वोट क्यों नहीं डाला ,इसके पीछे क्या वजह , इस पर मै जाना नहीं चाहता। मैंने पहले भी कहा था कि 10 तारीख के बाद सिंधिया जी आरोप लगाएंगे कि उनके जो लोग हारे हैं ,वह भाजपा के कारण हारे है और भाजपा आरोप लगाएगी कि उनकी हार सिंधिया के कारण हुई है। जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा है , उसकी हम जानकारी ले रहे हैं। भाजपा के तमाम नेता अगले सात दिन तक विक्ट्री साइन दिखाएंगे लेकिन सच्चाई वे भी जानते है और उन्हें गुमराह करने वाले भी बहुत लोग घूम रहे हैं। 10 तारीख़ को प्रदेश की जनता दिवाली मनायेगी।




Leave a Reply