लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश रचेगा इतिहास – सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कल लोकतंत्र की रक्षा के लिए मध्य प्रदेश इतिहास रचेगा। प्रदेश की जनता कल लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट डालने जाएगी| उन्होंने कहा कि जिस तरह से मध्यप्रदेश में लोकतंत्र का गला दबाया गया उसे प्रदेश की जनता ने देखा और लगभग हर वर्ग शिवराज के 15 सालों के भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ एकजुट है| पूरे प्रदेश में सभी 28 विधानसभा सीटों पर जनता भाजपा से चुनाव लड़ रही है,कांग्रेस पार्टी को भरपूर समर्थन लोगों का मिल रहा है| सभी प्रदेश वासी लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सबक सिखाने को लेकर बेचैन है, उनका यह मानना है की देशभक्ति इससे बड़ी नहीं हो सकती यदि हम अपने संविधान की रक्षा कर पाए।

श्री वर्मा ने कहा कि इन उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है सभी की एक ही इच्छा है कि प्रदेश को दोबारा कमलनाथ जैसा अनुभवी और जनता का नेता मुख्यमंत्री के रूप में चाहिए| शिवराज के चेहरे को जनता पहले ही नकार चुकी है और कमलनाथ के रूप में अब उन्हें  ऐसा नेता मिला है जो जनता के दिलों में राज करने लगा है|

कमलनाथ के पास प्रदेश के हर वर्ग को लेकर जो विजन हैं, वह विकास तथा उन्नति का है जहां माफियाओं का कोई काम नहीं, भ्रष्टाचारियों को सलाखों में डालने वाले दबंग जनप्रतिनिधि के रूप में कमलनाथ ने अपनी पहचान बनाई|प्रदेश की जनता देशप्रेमी है, और देश के संविधान की रक्षा करना उनका परम दायित्व है| इस लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश की जनता अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और प्रदेश में जल्द ही जन हितेषी जनता की सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में वापसी करेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today