-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
कांगे्रस ने चुनाव में भाजपा द्वारा की गई अनियमितताओं की शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी
प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने 28 विधानसभा उपचुनाव का प्रचार थमने के बाद आज विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा द्वारा बरती गई अनियमितताओं एवं आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करने के लिए चुनाव आयोग के शिकायतें सौंपी,
जो निम्न हैं:-
शिकायत क्र. 1:-
बदनावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री राजवर्धन सिंह एवं उनके भाई श्री हर्षवर्धन सिंह के द्वारा मतदान दिवस को बूथ केप्चरिंग किए जाने की आशंका के संबंध में शिकायत की गई।
बदनावर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री श्री राजवर्धन सिंह एवं उनके भाई श्री हर्षवर्धन सिंह द्वारा भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित कर चुनाव के मतदान को प्रभावित करने का षडयंत्र कर रहे है । दिनांक 1 नवम्बर, 2020 की शाम करीब 7.00 बजे तिलगारा फाटे पर बस स्टेंण्ड पर आरोपी गण ओम बना संदला तहसील सरदारपुर प्रदीपसिंह तारखेडी, तहसील पेटलावद जिला झाुआ एवं धर्मेन्द्रसिंह नाथावत, जगदीश ने कांग्रेस कार्यकर्ता महिपालसिंह बोकड़ावदा खेड़ी वाले को रोकर कर छुट्टन बना उर्फ हर्षवर्धन सिंह व इनके सेकड़ों साथियों ने घरकर गाड़ी से नीचे उतारा उसको छुट्टन बन्ना उर्फ हर्षवर्धन सिंह रिवाल्वर अड़ा कर कांग्रेस का प्रचार करने से रोका जान से मारने की धमकी दी रिवाल्र से फायर किया, माॅ बहन की नंग्गी- नग्गी अश्लिल गालिया दी जाने से मारने की धमकी दी और इनके साथियों ने तलवार से हमला किया । कांगे्रस ने कार्यवाही की मांग की।
शिकायत क्र. 2:-
चुनाव प्रचार समाप्त होने के बावजूद भी मांधाता विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में भाजपा नेतागण प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में रूककर मतदान दिवस को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भजापा के नेतागण, मुंदी, पुनासा, किललौद एवं ओंकारेश्वर के क्षेत्रों में ठहरे है, जो 3 नवम्बर को होने वाले मतदान दिवस को प्रभावित करेगें, जो नेतागण ठहरे हुए उनमें सर्वश्री, कमल पटेल, राजकुमार मेव, पूर्व विधायक महेश्वर, अमर सिंह मीणा,भाजपा जिलाध्यक्ष हरदा, देवीसिंह सांखला, भाजपा महामंत्री, हरदा, सुधीर सोनी, खिरकिया, गोलु राजपूत मंडी अध्यक्ष खिरकिया, रामविलास गुजग्र मंडी सदस्य खिरकिया, वरूण कुडिया हरदा, ओमप्रकाश चैहान हरदा, आशीष अग्रवाल पार्षद खिरकिया, अंकित अवस्थी युवा मोर्चा खिरकिया, विनोद गुर्जर मंडल अध्यक्ष खिरकिया एवं भजन विश्नोई हरदा शामिल है। चुनाव आयोग से कार्यवाही की मांग की।
शिकायत क्र. 3:-
सुरखी विधानसभाा क्षेत्र जिला सागर कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा मतदाता सूचियों में की गई लापरवाही के संबंध में उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग चुनाव आयोग से कांगे्रस ने की है। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पारूल साहू द्वारा मतदाता सूची में 8500 से 9000 फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की शिकायत सागर कलेक्टर श्री दीपक सिंह को की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
वहीं सुरखी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा जैसीनगर स्थित अपने निजी काॅलेज से शराब व पैसो के वितरण कर मतदान को प्रभावित करने की योजना बनायी जा रही है। वे जैसीनगर स्थित उनके निजी काॅलेज से असामाजिक तत्व एवं उनके समर्थकों द्वारा हथियारों के साथ आम मतदाताओं को शराब एवं पैसा बांटकर भाजपा के पक्ष में मत डालने के लिए प्रलोभन दे रहे है। चुनाव आयोग द्वारा कार्यवाही की मांग की गई।
शिकायत क्र. 4:-
पोहरी विधानसभा क्षेत्र में अपराधी तत्वों द्वारा बूथ केप्चरिंग की घटना को अंजाम देकर चुनाव को प्रभावित किया जा सकता है, वहां 40 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित करने की कांगे्रस ने मांग की है।
वहीं डबरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यायाश्ी श्रीमती इमरती देवी को 1 नवम्बर, 2020 को चुनाव प्रचार करने से प्रतिबंधित किया गया था लेकिन उन्हेांने चुनाव आयोग के सारे निर्देशों का उल्लंघन करते हुए दिन भर फेस बुक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपना चुनाव प्रचार कर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश का उल्लंघन करने किया है, चुनाव आयोग इस पर कार्यवाही करें।
शिकायत क्र. 5:-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रचार के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में किसानों को प्रलोभन देकर कर मतदान को प्रभावित करने के संबंध में आचार संहिता के उल्लंघन किया गया। उन्हेांने उन सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को उनके खाते में राशि जमा होने का प्रलोभन देकर 3 तारीख को हो रहे मतदान को प्रभावित करने का कृत्य किया है, जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जावे।
धनोपिया ने कांगे्रस प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही को लेकर चुनाव आयोग को उक्त शिकायतें सौंपी।




Leave a Reply