-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
जनहित की योजनाओं को बंद कर कमल नाथ ने जनता से किया धोखा: तोमर
15 महीनों की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। जबकि 15वर्षों में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गॉवं, गरीब, किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के लिए लोककल्याणकारी योजनाएं शुरू करके जनता को राहत पहुंचाने का कार्य किया था। कमलनाथ सरकार ने शिवराज सरकार की जनहित वाली योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।
यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने भिंड जिले की गोहद विधानसभा के ग्राम चंदोखर एवं मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के गढ़िया, रायपुर व बरबाई में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने कहा कि यह उपचुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि ये प्रदेश को बचाने का चुनाव है।
चंबल एक्सप्रेस वे को कमलनाथ सरकार ने ठंडे बस्ते में डाला
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित गरीबों के हित में शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई तमाम योजनाओं को बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उन्हें दोबारा शुरू किया है। श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ वादाखिलाफी कर उन्हें ठगने का काम किया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। उन्होंने कहा कि चंबल एक्सप्रेस वे की शुरुआत शिवराज सरकार ने की थी, जिसे कमलनाथ की सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया और केंद्र को जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव ही नहीं भेजा। शिवराज सरकार ने आते ही जमीन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने इस योजना के लिए 8.30 हजार करोड़ की मंजूरी भी दे दी है। अगले एक माह में इसके लिए भूमिपूजन कर दिया जाएगा।
भाजपा की सरकारें करती हैं विकास
श्री तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया। वहीं, हमारे ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए देश, देश की जनता और देश का विकास ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अच्छे काम करती है तो कांग्रेस के लोग विरोध करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसा कानून बनाया है, जिसके तहत किसान अपनी फसलों को देश में कहीं भी बेच सकते हैं। प्रदेश में शिवराज सरकार ने गेहूं और धान पर बोनस भी देने का काम किया जो कि कांग्रेस सरकार नहीं दे पाई थी। श्री तोमर ने कहा कि 3 नवंबर को होने वाले चुनावी समर में हम सब की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम संगठित होकर विकास और प्रगति के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं, शिवराज सिंह जी की सरकार को मजबूत बनाएं और मोदी जी के हाथ मजबूत करें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया, जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर पूर्व विधायक श्री ब्रजराज सिंह चौहान, श्री राजनारायण शर्मा, श्री देवेंद्र शर्मा, श्री गब्बर सिंह गुर्जर, श्री रामबाबू उपाध्याय, श्री महेश सिंह गुर्जर, श्री अशोक सिंह गुर्जर, श्रीमती अर्चना शर्मा,श्री मीना शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply