पार्टी नेताओं पर बरसे फूल, रास्ते भर गूंजे भाजपा के समर्थन में ना

सड़क किनारे स्थित घरों के छज्जों से बरसते फूल, पार्टी के समर्थन में लग रहे नारों से गूंजता आसमान और हर चौराहे पर हो रही आतिशबाजी के बीच शुक्रवार शाम को मुरैना नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का रोड शो निकला। इस रोड शो में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा,केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती और वरिष्ठ नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।

                रोड शो के पूर्व पार्टी नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी श्री रघुराज कंषाना के समर्थन में रुई की मंडी में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया। शाम करीब 6.30 बजे वरिष्ठ नेता विशेष रूप से तैयार किए गए रथ पर सवार हुए और जुलूस के रूप में रोड शो आगे बढ़ा। जैसे-जैसे नेताओं का रथ आगे बढ़ रहा था, रोड शो में भीड़ भी बढ़ती जा रही थी। लोग जगह-जगह पर अपने चहेते नेताओं का स्वागत कर रहे थे। वहीं, मकानों की छतों और छज्जों से भी नेताओं पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। रुई की मंडी से शुरू हुआ यह रोड शो पीपलवाली माता, नाला नं. 2, गोपीनाथ की पुलिया, महामाया मंदिर, महावीर स्वामी मंदिर, लोहिया बाजार, शंकर बाजार, हनुमान चौराहा, पुल तिराहा, कलेक्टोरेट, जिला चिकित्सालय, कोतवाली रोड, बिस्मित संग्रहालय, रामजानकी मंदिर होते हुए अग्रसेन पार्क पहुंचा। यहां पार्टी नेताओं ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके उपरांत रोड शो संपन्न हुआ।

                पार्टी के रोड शो के दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपालसिंह गुर्जर, मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री श्री रुस्तम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, विधायक श्री संजय पाठक, जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, पार्टी प्रत्याशी श्री रघुराज कंषाना एवं स्थानीय नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today