-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
कांग्रेस ने किया क्या है, जो इन्हें वोट दें जनताः चौहान
कांग्रेस की सरकारों ने देश-प्रदेश के लिए ऐसे कौन से काम किए हैं, जो जनता इन्हें वोट दें। चुनाव के समय तो कांग्रेस के नेता वोट मांगने के लिए जनता के पास आ जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इनका पता ही नहीं चलता। चंबल में बाढ़ आई तो कमलनाथ कभी नहीं आए, लेकिन वोट मांगने के लिए बार-बार आ रहे हैं। कांग्रेस ने 2003 से पहले भी प्रदेश को बंटाढार बना दिया था तो रही कसर कमलनाथ ने 15 माह में पूरी कर दी।
ये बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे जौरा विधानसभा के सती मैया एवं सुमावली विधानसभा के जखोना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ बताएं कि उन्होंने प्रदेश की जनता को क्यों धोखा दिया?किसानों के साथ क्यों छलावा किया? माताओं-बहनों, गरीबों, बुजुर्गों की योजनाओं को क्यों बंद कर दिया? आखिरकार क्या गलती थी प्रदेश की जनता की, जिनके साथ ऐसा छलावा किया गया। उन्होंने कहा कि एक सरकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी थी और है, जिसमें हमने प्रदेश को बंटाढार प्रदेश से खुशहाल और विकासशील प्रदेश बनाया है। हम समय काटने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं हैं। हम तो प्रदेश की जनता और प्रदेश के गरीब,किसानों की भलाई करने के लिए सरकार में आए हैं।
रोशन होगी चंबल की धरती
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंबल की धरती को रोशन किया जाएगा। यहां पर सैनिक स्कूल बनेगा तो मुरैना में चंबल एक्सप्रेस का निर्माण भी किया जाएगा। कमलनाथ सरकार में सरकारी भर्तियों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन हमने सरकारी भर्तियों से रोक हटा दी है। पुलिस की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा अन्य विभागों में भी भर्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां पर भाजपा सरकार के विकास कार्य नहीं गिनाउंगा, लेकिन ये विकास का महायज्ञ आगे भी पूरी ताकत के साथ चलता रहेगा।
कमलनाथ चेहरा दिखाने के काबिल भी नहीं रहोगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कहते फिरते हैं कि उनका राजनीतिक जीवन पूरी तरह से बेदाग रहा है, तो मैंने कहा कि बेनकाव चेहरे हैं, दाग बड़े गहरे हैं और अगर वो दाग जनता ने देख लिए तो चेहरा दिखाने के काबिल भी नहीं रहोगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बेटियों का विवाह कराकर गृहस्थी का सामान देते थे। कमलनाथ ने अकड़कर कहा कि हम 51 हजार रुपए देंगे। बेटियों की शादी हो गई और उनकी गोद में बच्चे भी आ गए, लेकिन आज तक इनका एक धेला बेटियों को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी चंबल एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ छोटे-छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। इन उद्योगों में 75 प्रतिशत रोजगार प्रदेश के बेटे-बेटियों को दिए जाएंगे।
कांग्रेस अपने शासनकाल के काम नहीं बता पा रहीः नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के नेता जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं, लेकिन वे उनकी सरकारों में किए गए कार्य ही नहीं बता पा रहे हैं। बताएंगे भी कैसे, क्योंकि उनकी सरकारों में यदि विकास कार्य हुए होते तो जनता को दिखते, लेकिन 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को बंटाढार प्रदेश बनाकर रखा हुआ था। उनके राज में ग्वालियर, मुरैना जैसे शहरों में ही बिजली के दर्शन नहीं हो पाते थे। अधोसंरचना के काम नहीं हुए। पुल, सड़कों का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन आज मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा हुआ है। गांव-गांव तक पक्की सड़कें पहुंच गईं हैं। केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन जो कार्य 55 वर्षों में नहीं हुए वे कार्य 15 साल में किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से किसी ने मांग नहीं की थी कि किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दो, लेकिन उन्होंने किसानों को 0प्रतिशत ब्याज पर कर्जा दिलाया। किसी ने भी मांग नहीं की थी कि गेहूं, धान पर बोनस दो, लेकिन उन्होंने बोनस भी दिया। किसी ने मांग नहीं की थी कि किसानों को सम्मान निधि दो, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 6 हजार किसान सम्मान निधि में 4 हजार रूपए जोड़कर किसान सम्मान निधि को 10 हजार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, जिसका उद्देश्य ही सबका साथ-सबका विकास करना है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं तो प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जो मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सांसद श्री जर्नादन मिश्रा, श्री योगेश पाल गुप्ता, श्री जयसिंह मरावी, श्री प्रकाश त्यागी, श्री राधामोहन शर्मा, श्री आसाराम कुशवाह, श्री दुर्गालाल विजय, श्री दिव्यराज सिंह, श्री सूबेदार सिंह सिकरवार, श्री ब्रजेश बसंल, श्री केपी त्रिपाठी, श्रीमती सरला रावत, श्री लाखन सिंह राणा, श्री रामलखन धाकड़, श्री सेवाराम धाकड़, श्री विजय जादौन, श्री मंगल सिंह परमार, श्री गिर्राज त्यागी, श्री अशोक शर्मा, श्री प्रद्युम्न सिंह, ऐदल सिंह कंषाना, श्री सुभाष वर्मा, श्री केदार सिंह यादव, श्री हमीर सिंह पटेल, श्री सुंदर सिंह कुशवाह, श्री रामनरेश शर्मा, श्री मुकेश परमार,श्री हरीशचंद्र सिकरवार, श्री परशुराम मुद्गल, श्री वीरेंद्र सिंह, श्री सुंदर सिंह कुशवाह, श्री केपी दंडोतिया, श्री रामलखन छावई, श्री मयंक शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री नरोत्तम सिंह तोमर, श्री राजवीर सिकरवार सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।




Leave a Reply