विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा हैः प्रहलाद

कांग्रेस के विधायक कमलनाथ और उनकी पार्टी से त्रस्त होकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं तो अब वे उनका भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायक इस्तीफा देकर जनता की अदालत में आए हैं, यह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है। वे लोकतंत्र की रक्षा और विकास के लिए एक बार फिर से जनता की अदालत में हैं और जनता को इस बार लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्हें फिर से विधायक बनाना है।

ये बातें केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कही। वे करैरा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

                केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र के लिए हम सभी को विचार करना चाहिए, मंथन करना चाहिए कि कौन सही है और कौन गलत है। हमें इस पर भी विचार करना चाहिए कि कौन हमारे विकास का धुरी है, कौन हमारे बारे में सोचता है और जो हमारे बारे में सोचे वही हमारा असली जनप्रतिनिधि और हमारा सच्चा सेवक है। उन्होंने कहा कि मैं कभी नहीं कहता कि अपनी बात दूसरों पर थोपो, बल्कि मैं तो कहता हूं कि विचार करो, मनन करो, मंथन करो कि विकास के लिए, जनता के हित की लड़ाई के लिए कांग्रेस के विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ी है। यह प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ करैरा के विकास का भी नया सोपान है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की सरकारें विकास के नए-नए अध्याय लिख रही है। मध्यप्रदेश में विकास कार्यों का नया रिकार्ड बनाया गया है। 2003 से पहले जो मध्यप्रदेश बंटाढार था उस प्रदेश को 15 वर्षों में विकासशील प्रदेश की श्रेणी में लाकर खड़ा किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई तो अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। उन्होंने देश को विश्व गुरू बनाने की तरफ मोड़ा है और वह दिन भी दूर नहीं है जब हमारा हिन्दुस्तान विश्व गुरू होगा।

लोकतंत्र को मजबूत करने कमल का बटन दवाएं

                केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है, इसलिए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताएं और इसके लिए कमल का बटन दवाएं। उन्होंने कहा कि जब देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के साथ सांसद भी भारतीय जनता पार्टी के रूप में तीन पहियों के साथ चैथा पहिया यदि क्षेत्र से भाजपा के विधायक का होगा तो करैरा में विकास की गाड़ी की रफ्तार तेज होगी और करैरा क्षेत्र भी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, श्री केके श्रीवास्तव, श्री देवेंद्र जैन, श्री शकुंतला खटीक, श्री लोकपाल लोधी, श्री जगराम सिंह यादव, श्री राजकुमार खटीक सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today