गांव के युवा भी समझदार और जागरूक हैं: सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने युवाओं के मुद्दे पर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। वर्मा ने कहा कि शिवराज युवाओं को फिर झूठे प्रलोभन दिखा रहे हैं, जहां जाते हैं वहां युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखा रहे हैं,लेकिन उन्हें यह नहीं बता रहे कि पिछले 15 सालों में उन्होंने खुद युवाओं के लिए क्या किया? शिवराज को लगता है कि गांव के युवा उनके झांसे में आ जाएंगे, लेकिन मैं उन्हें बता दूं कि गांव के युवा भी आज जागरूक और समझदार है वे अच्छे बुरे का फैसला कर सकते हैं। उन्होंने 15 सालों के शिवराज के कुशासन को भी देखा है और साढ़े 11 महीने कमलनाथ सरकार के विजन को भी देखा और समझा है।

श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश में लाखों पद खाली पड़े हैं, और युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं। आखिर क्या किया 15 सालों में शिवराज ने, सिर्फ झूठी घोषणाएं और रही सही कसर देश का सबसे बड़ा नौकरी घोटाला व्यापम कर डाला। शिवराज को यह नहीं भूलना चाहिए की जिन प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को के ऊपर नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाई है, जेल में डाला है वह युवा आने वाले चुनावों में शिवराज से अपने अपमान का बदला लेगा।

श्री वर्मा ने कहा कि झूठी घोषणाओं का दौर चुनावी मौसम में फायदा उठाने के लिए शिवराज कर रहे हैं, अभी जो पुलिस की 4000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन दिया है, उसमें भी तारीख का उल्लेख है लेकिन सभी जगह संभावित लिखा है। जहां हजारों पद खाली है, वहां सिर्फ चार हजार पद क्या युवाओं का भला करेंगे??

कमलनाथ सरकार ने अपनी पहली ही इन्वेस्टर मीट के दौरान देश के सभी बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित किया और बड़े पैमाने पर प्रदेश में निवेश आया साथ ही यह कमलनाथ जी का ही विजन था कि उन्होंने सभी उद्योगपतियों के सामने एक शर्त रख दी की प्रदेश में स्थापित होने वाले उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को 70% रोजगार के अवसर देना जरूरी होगा, बाध्य होगा। यदि कमलनाथ सरकार को षडयंत्र पूर्वक गिराया नहीं जाता तो प्रदेश में युवाओं के लिए असीमित अवसर कमलनाथ सरकार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध थी और आगे भी दोबारा प्रदेश के युवाओं के लिए प्राथमिकता से काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today